• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शराब के नशे में प्रवासी भिड़े, एक की मौत, एक घायल

Overseas drunk clashed killed, one injured - Una News in Hindi

ऊना। जिला ऊना के गांव टक्का में शराब के नशे में धुत्त तीन प्रवासियों में हुई आपसी कहासुनी में एक प्रवासी की जान चली गई जबकि एक प्रवासी गम्भीर रूप से घायल हो गया है। घायल प्रवासी का क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। वहीँ वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी मौका से फरार हो गया है। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है तथा आरोपी की धरपकड़ के लिए प्रयास तेज कर दिए है। ऊना मुख्यालय के साथ लगते गांव टक्का में एक ईंट के भट्टे पर शराब के नशे में धुत्त प्रवासी आपस में भिड़ गए, जिसमें एक प्रवासी की मौत हो गई जबकि एक गम्भीर रूप से घायल है। मामले में आरोपी प्रवासी वारदात को अंजाम देने के बाद से ही फरार बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार टक्का के ईंट भट्टा पर काम करने वाले राज नारायण, सोमनाथ और राजा भैया जोकि सभी जिला बांद्रा यूपी के रहने वाले है ने टक्का में शराब पी, इसी दौरान इनमें किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिसमें राजा भैया ने दोनों प्रवासियों पर हमला कर दिया। हमले में घायल सोमनाथ घबराकर साथ बने एक कमरे में छिप गया जबकि राज नारायण और राजा भैया में झगड़ा इतना बढ़ गया की राज नारायण की मौत हो गई, जबकि आरोपी राजा भैया मौका से फरार हो गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारियों ने मौका-ए-वारदात का दौरा किया तथा हत्या का मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने घटना स्थल से मृतक और आरोपी के मोबाइल फोन भी कब्जा में ले लिए है। घायल सोमनाथ ने बताया कि राजा भैया ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम से घटनास्थल का निरीक्षण करवा रही है। वहीँ मामले की जांच के लिए एएसपी मदन लाल की अगुवाई में टीम का गठन किया गया है। एसपी ने बताया की आरोपी की धरपकड़ के लिए भी प्रयास तेज कर दिए है।

[@ वर्ष 2016: डोनाल्ड ट्रंप ने रचा इतिहास, विवादों के साथ बने US के 45वें राष्ट्रपति ]

यह भी पढ़े

Web Title-Overseas drunk clashed killed, one injured
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: overseas, drunk, clashed, killed, one, injured, una news, himachal news, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, una news, una news in hindi, real time una city news, real time news, una news khas khabar, una news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved