• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 2

एनजीटी की 4 स्टेट रोडवेज को चेतावनी

पीठ ने कहा,कहा जा रहा है कि दिल्ली में सूक्ष्म पार्टिकुलेट मैटर से होने वाला 50 फीसदी से अधिक प्रदूषण का उदगम पडोसी राज्य हैं। दिल्ली में हवा की गुणवत्ता बदतर होती जा रही है। आपको अपने राज्यों में सीएनजी स्टेशनों को स्थापित करने के लिए हर कदम उठाना चाहिए। अगर आप अपने राज्य में सीएनजी नहीं लागू करते हैं तो हम आपके राज्य परिवहन को रोक देंगे। राष्ट्रीय राजधानी में हवा की गुणवत्ता में गिरावट पर वर्द्धमान कौशिक द्वारा दायर मामले पर सुनवाई करते हुए पीठ ने यह टिप्पणी की। अधिकरण ने हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के अलावा पेट्रोलियम एवं प्राकतिक गैस नियामक बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे उसके समक्ष मामले की अगली सुनवाई की तारीख 19 अक्तूबर को उपस्थित हों। अधिकरण ने सितंबर में उत्तर प्रदेश और हरियाणा सरकार से एनसीआर में सीएनजी स्टेशन स्थापित करने की संभावना पर विचार करने का निर्देश दिया था। पीठ ने इन क्षेत्रों में 10 साल से अधिक पुराने डीजल वाहनों को चलाने की अनुमति देने से इंकार कर दिया था।

यह भी पढ़े

Web Title-NGT issues warning to four state transpot corporations to ply CNG buses only in NCR
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ngt, warning, state, transpot, corporations, cng, buses, ncr, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, delhi news in hindi, ngt issues warning to four state transpot corporations to ply cng buses only in ncr
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved