• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

अखिलेश के कैंपेन वीडियो में मुलायम नहीं

लखनऊ। समाजवादी पार्टी में आपसी कलह जारी है लेकिन सीएम अखिलेश वक्त गवाएं बिना अपने चुनाव प्रचार में जुट गए है। अपने कार्यकाल में लोक जनकल्याणकारी कार्यो को बताते हुए सीएम अखिलेश ने अपनी रथ यात्रा के लिए कैंपेन वीडियो जारी किया है। आपको जानकर थोड़ी हैरानी होगी कि वीडियो में पिता और पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव और चाचा शिवपाल यादव को कोई जगह नहीं दी गई है। इस बीच मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव भी उनके प्रचार अभियान में कूद गई है और एक फेजबुक पेज के जरिए पति का प्रचार कर रही हैं। डिंपल ने कहो दिल से अखिलेश फिर से नाम से एक फेसबुक पेज बनवाया है,जिस पर अखिलेश के समर्थन में लगातार पोस्ट डाले जा रहे हैं। यानि इस तरह की पोस्ट से साफ है कि अखिलेश के पक्ष में चुनाव से पहले सहानुभूति का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि डिंपल यादव ही इस फेसबुक पेज को चला रही हैं। अखिलेश ने बुधवार को विकास रथ यात्रा के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया। अखिलेश विकास यात्रा पर तीन नवंबर को लखनऊ से कानपुर के लिए रवाना होंगे। यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......! यह भी पढ़े :CM अखिलेश के मंत्री के बिगड़े बोल. मंत्री नहीं होता, तो SP को चैंबर में मारता

यह भी पढ़े

Web Title-mulayam not in the first campaign video of Akhilesh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mulayam singh yadav, first, campaign, video, akhilesh yadav, dimple yadav, akhilesh yatra, from nov 3, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved