• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मनरेगा कर्मियों ने किया कार्यबहिष्कार,13 अक्टूबर को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन की चेतावनी

MNREGA workers to boycott work - Mirzapur News in Hindi

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश मनरेगा कार्मिक कल्याण संगठन के आह्वान पर जिले के मनरेगा कर्मचारियों ने सोमवार को कार्यबहिष्कार किया। साथ ही विकास भवन पर धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सभाकर कर्मचारियों ने जिलाधिकारी से वेतन विसंगति और वेतन बढ़ोतरी किए जाने की मांग की। डीएम कंचन वर्मा को पत्र सौंप कर कर्मचारियों ने चेताया कि उनकी मांगे तत्काल पूरी नहीं की गई तो अनिश्चितकालीन कार्यबहिष्कार जारी रहेगा। कार्यबहिष्कार के चलते जिला ग्राम्य विकास विभाग से लेकर लाक पर कामधाम ठप रहा। सभा के दौरान यह भी कहा कि अपने हक के लिए वे 13 अक्टूबर को लखनऊ में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। मनरेग कर्मियों ने कहा कि छह साल से ज्यादा उनकी नियुक्ति के हो गए लेकिन अभी तक सेवा नियमावली तक नहीं तैयार किया गया। इससे उनका भविष्य अंधकार मय हो गया है। सभी कर्मचारी अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं।

यह भी पढ़े

Web Title-MNREGA workers to boycott work
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mirzapur, mnrega, boycott, mnrega workers to boycott work, mnrega workers, boycott work, warning, 13 october, demonstration, against the government demonstration against the government, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, mirzapur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved