मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश मनरेगा कार्मिक कल्याण संगठन के आह्वान पर जिले के
मनरेगा कर्मचारियों ने सोमवार को कार्यबहिष्कार किया। साथ ही विकास भवन पर धरना
देकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सभाकर कर्मचारियों ने जिलाधिकारी से वेतन
विसंगति और वेतन बढ़ोतरी किए जाने की मांग की। डीएम कंचन वर्मा को पत्र सौंप कर
कर्मचारियों ने चेताया कि उनकी मांगे तत्काल पूरी नहीं की गई तो अनिश्चितकालीन
कार्यबहिष्कार जारी रहेगा। कार्यबहिष्कार के चलते जिला ग्राम्य विकास विभाग से
लेकर लाक पर कामधाम ठप रहा।
सभा के दौरान यह भी कहा कि अपने हक के लिए वे 13 अक्टूबर को लखनऊ
में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। मनरेग कर्मियों ने कहा कि छह साल से ज्यादा
उनकी नियुक्ति के हो गए लेकिन अभी तक सेवा नियमावली तक नहीं तैयार किया गया। इससे
उनका भविष्य अंधकार मय हो गया है। सभी कर्मचारी अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं।