• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विधायक के साथ रहता तस्कर, लेकिन पुलिस को दिखाई नहीं देता

MLA stays with traffickers, but the police do not see - Chittorgarh News in Hindi

चित्तौडग़ढ़। वैसे तो पुलिस किसी भी थाने में मुकदमा दर्ज होते ही मुल्जिम की धरपकड़ के लिए क्या-क्या नहीं करती, लेकिन एक मुल्जिम ऐसा भी है, जो गाहे-बगाहे पुलिस अधिकारियों के आस-पास रहता है, पुलिस अधिकारी उससे मिलते हैं, लेकिन राजनीतिक रसूखातों के चलते उसे गिरफ्तार नहीं किया जाता। मामला डूंगला क्षेत्र के आलोद पंचायत के सरपंच और युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विजयसिंह का है, जो शराब तस्करी के मामले में वांछित अभियुक्त है। इतना बड़ा मामला होने और चालान प्रस्तुत होने के बावजूद पुलिस अब तक उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पाई है। ऐसा नहीं है कि वह कहीं भूमिगत हो या फिर फरार, बल्कि रोजाना पंचायत में बैठकर कामकाज निपटा रहे हैं और साथ ही जनप्रतिनिधियों के साथ उद्घाटन और दूसरे समारोह में भाग ले रहे हैं। दो दिन पूर्व इसी क्षेत्र में स्कूली बच्चों की कबड्डी प्रतियोगिता में विधायक गौतम दक के साथ सरपंच विजयसिंह भी शरीक रहें और सोशल मीडिया पर उनके चित्र देखे गए। मौके पर पुलिस भी मौजूद थी, लेकिन शायद पुलिस को विजयसिंह दिखाई नहीं देता। इस मामले में पुलिस अधीक्षक प्रसन्न कुमार खमेसरा ने कहा कि पुलिस विजयसिंह की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़े

Web Title-MLA stays with traffickers, but the police do not see
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mla, stays, h traffickers, but , police, donot , see, chottorgarh, rajasthan hindi news , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, chittorgarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved