• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 5

तुर्की तख्तापलट कोशिश: 17 पुलिसकर्मियों सहित 161की मौत

अंकारा। तुर्की में तख्ता पलट की कोशिश की गई। तख्ता पलट की कोशिश सेना के ही एक समूह ने की है। तख्तापलट की कोशिश के दौरान एयर अटैक भी हुआ। इस हमले में 17 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। तख्ता पलट कोशिश में हुई हिंसा के दौरान अब तक 161लोगों की मौत हो गई है। घटना इस्तांबुल की है। बताया जा रहा है कि विद्रोही सेना ने बडे सेना अधिकारियों को बना लिया है। अभी तक 754 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने सेना से तख्तापलट के लिए इस्तेमाल में लाए जा रहे विमानों को मार गिराने के आदेश दिए हैं। इससे पहले, अंकारा में तख्तापलट के लिए इस्तेमाल में लाए जा रहे हेलीकॉप्टर को मार गिराया जा चुका है। अंकारा में विमानों और हेलीकॉप्टर के संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अभी तक सेना प्रमुख के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। अभी भी कई शहरों से भारी गोलीबारी हो रही है।

यह भी पढ़े

Web Title-military tries to coup in turkey
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: military tries to coup in turkey, turkey coup, turkey military, attempted coup sets off fight for control of turkey, hindi news, news in hindi, hindinews, news hindi, breaking news in hindi, today news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved