अंकारा। तुर्की में तख्ता पलट की कोशिश की गई। तख्ता पलट की कोशिश सेना के ही एक समूह ने की है। तख्तापलट की कोशिश के दौरान एयर अटैक भी हुआ।
इस हमले में 17 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। तख्ता पलट कोशिश में हुई हिंसा के दौरान अब तक 161लोगों की मौत हो गई है। घटना इस्तांबुल की है। बताया जा रहा है कि विद्रोही सेना ने बडे सेना अधिकारियों को बना लिया है। अभी तक 754 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने सेना से तख्तापलट के लिए इस्तेमाल में लाए जा रहे विमानों को मार गिराने के आदेश दिए हैं।
इससे पहले, अंकारा में तख्तापलट के लिए इस्तेमाल में लाए जा रहे हेलीकॉप्टर को मार गिराया जा चुका है। अंकारा में विमानों और हेलीकॉप्टर के संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अभी तक सेना प्रमुख के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। अभी भी कई शहरों से भारी गोलीबारी हो रही है।
साथ ही सेना ने एक बयान जारी कर कहा है कि उन्होनें सत्ता पर कंट्रोल
कर लिया है और मार्शल लॉ लागू कर दिया है। सेना का कहना है कि अब तुर्की
में नया संविधान लागू होगा। स्पेशल फोर्स के जवानों ने विद्रोही सेना के
चार अफसरों को मार गिराया। सेना के विद्रोही गुट ने तुर्की की संसद पर भी
बमबारी की। तुर्की के राष्ट्रपति इर्दोगन का इस्तांबुल के अतातुर्क
एयरपोर्ट पहुंचने पर भारी भीड जुट गई।
भीड ने राष्ट्रपति का जोरदार
स्वागत किया। तुर्की के पीएम का का कहना है कि स्थिति पर बडे पैमाने पर
नियंत्रण है। तुर्की के राष्ट्रपति की अपील के बाद भारी संख्या में लोग
तख्ता पलट के विरोध में सडकों पर उतर आए। वहीं खबर है कि भारी विरोध की वजह
से विदोही सेना को पीछे हटना पडा है। विद्रोही सेना के खिलाफ लोग सडकों पर
उतर आए और भारी विरोध करने लगे।
कई लोग टैंकों के नीचे लेट गए।
कुछ ने सेना की गाडियों को आगे बढने से रोक लिया। विद्रोही सेना ने आम
लोगों पर भी गोलियां बरसाई। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि तख्ता पलट की
कोशिश बडे पैमाने पर है या इसके पीछे सेना की कोई एक टुकडी है। तख्ता पलट
की कोशिश के बीच तुर्की में सोयाल मीडिया फेसबुक, ट्विटर, इन्स्टाग्राम,
यूटयूब को बैन कर दिया है।
साथ ही कई इंटरनेशनल फ्लाइट्स भी
सस्पेंड हैं। तुर्की के राष्ट्रपति ने एक बयान जारी कर कहा है कि वे अभी भी
तुर्की और आर्मी के प्रेसिडेंट हैं।
वहीं यूएस राष्ट्रपति ओबामा ने कहा है
कि वे तुर्की की चुनी हुई सरकार के साथ हैं। घटना के बाद तुर्की में लगभग
सभी एयरपोर्ट्स बंद है और सडकों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई है।