• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

श्री ब्राह्मण स्वर्णकार समाज का सामूहिक विवाह 12 दिसम्बर को

mass wedding - Barmer News in Hindi

बाड़मेर। अखिल भारतीय श्रीब्राह्मण स्वर्णकार समाज की बाबा रामदेव सामूहिक विवाह समिति की ओर से आगामी 12 दिसम्बर को क्षेत्र के रामदेवरा में द्वितीय सामुहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। सामूहिक विवाह के सफल आयोजन को लेकर जिल में एवं आसपास के स्वर्णकार बन्धुओं से सम्पर्क कर उन्हें कार्यक्रम में पहुंचने का न्योता दिया जा रहा है। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पांच जोड़ों का विवाह संपन्न करवाया जाएगा। समिति के मार्ग दर्शक मण्डल के सदस्य मेवाराम सोनी ने बताया कि गत वर्ष समिति का गठन कर 25 जुलाई को प्रथम सामुहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन रामदेवरा में आयोजित किया गया था। श्री ब्राह्मण स्वर्णकार समाज बाड़मेर के अध्यक्ष मोहन लाल सोनी ने बताया की सामूहिक विवाह समिति के अध्यक्ष प्रेम सोनी फलोदी के नेतृत्व में द्वितीय सामुहिक विवाह को लेकर गत पांच माह से तैयारियां की जा रही है। आगामी 12 दिसम्बर को रामदेवरा में सामूहिक विवाह आयोजित होगा। समिति के शिव प्रकाश सोनी ने बताया कि सामूहिक विवाह के दौरान दो दिनों तक विभिन्न सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिसमे 11 दिसम्बर को कवि सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें स्वर्णकार समाज के कई ख्यातनाम कवि शिरकत करेंगे। वहीं रात्रि में महिला संगीत का कार्यक्रम होगा, जिसमें महिला मंडल सोजत सिटी व फलोदी की ओर से गीतों का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बाबा बनकर दरिंदा लूटता रहा बेटियों की आबरू , महीनों बाद खुला राज

यह भी पढ़े

Web Title-mass wedding
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mass wedding, barmer, rajasthan hindi news , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, barmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved