• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 2

अन्तर्राष्ट्रीय लवी मेला शुरू, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

सांसद राम स्वरूप शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गतिशील नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है और समाज के कमजोर वर्ग के लिए बहुत सी कल्याणकारी योजनाओं को कार्यान्वित किया गया है। राज्यपाल के उठाए गए कदमों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य में बड़े पैमाने पर चलाए गए पर्यावरण संरक्षण, गौ पालन, समानता, बेटी बचाओ, जैविक खेती इत्यादि प्रमुख मुद्दे है और यह हमारा सौभाग्य है कि इतने उच्च मूल्यों वाला महान व्यक्तित्व हमारा मार्गदर्शन कर रहा है। मुख्य संसदीय सचिव नन्द लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा क्षेत्र में विभिन्न विकासात्मक गतिविधियां विशेषकर शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में अनेक कार्य आरम्भ किए गए हैं। उन्होंने कहा कि लवी मेले की ऐतिहासिक महता है, जो सदियों से वाणिज्यिक गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा है। इससे पूर्व, उपायुक्त तथा लवी मेले की आयोजक समिति के अध्यक्ष रोहन चंद ठाकुर ने राज्यपाल का स्वागत तथा मेले की गतिविधयों बारे विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने राज्यपाल को किन्नौरी टोपी, शाॅल तथा स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया। नगर परिषद रामपुर की अध्यक्ष मीना देवी ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये।
राज्य उद्योग विकास निगम के उपाध्यक्ष अतुल शर्मा, कैलाश फेडरेशन के अध्यक्ष बृज लाल, नगर परिषद के सदस्य तथा पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधि प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
यह भी पढ़े :UP BJP अध्यक्ष की बेटी के पास 2000 की नोटो का बंडल कैसे पहुंचा, जानिए वायरल फोटो का सच
यह भी पढ़े :एक स्थान पर मेवाड़ के प्रमुख धामों के हो रहे दर्शन

यह भी पढ़े

Web Title-LVI International Fair began, the governor inaugurated
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: acharya devvarth, governor, himachal pradesh, lvi mela, kinnori market, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, shimla news in hindi, lvi international fair began, the governor inaugurated
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved