• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लाली मजीठिया ने विक्रम मजीठिया पर गंभीर आरोप लगाए

Lali Majithia Bikram Majithia on serious charges - Ludhiana News in Hindi

अमृतसर। मजीठा से बिक्रम मजीठिया के खिलाफ चुनाव लड़ रहे कांग्रेसी उम्मीदवार सुखजिंदर सिंह लाली मजीठिया ने बिक्रम मजीठिया पर गम्भीर आरोप लगाए है। उनका कहना है की हाफिज सईद जो भारत में कई आतंकवादी हमलों में वांटेड है उसके द्वारा बिक्रम मजीठिया के अकाउंट पर ट्वीट किया गया है जो की एक देश की एकता और अखंडता पर खतरा है । भाजपा को अकाली दल के इस उम्मीदवार से समर्थन वापिस लेना चाहिए क्योंकि हाफिज सईद यह ट्वीट पाकिस्तान के लाहौर से किया गया और अकेले हाफिज के द्वारा ही नहीं २२ और ऐसे देश विरोधी तत्वों के अकाउंट द्वारा ट्वीट किया गया है। हम भाजपा से पूछते है की अब आईएएसआई तय करेगी की पंजाब में किसकी सरकार बनेगी, लाली मजीठिया ने इसकी उच्च स्तरीय जाँच की मांग की है। लाली मजीठिया द्वारा बिक्रम मजीठिया पर लगाए गए आरोपों पर बोलते हुए बिक्रम मजीठिया ने कहा कि लाली उनकी लोकप्रियता और लोगों का साथ देख कर बौखला चुके हैं। झूठे ट्विटर अकाउंट बना कर उनके खिलाफ झूठा प्रचार कर रहे हैं। बिक्रम मजीठिया आज अपने चुनाव प्रचार के आखरी दिन के मौके पर मजीठा में रोड शो कर चुनाव प्रचार कर रहे थे। मजीठिया ने दावा किया कि वह इस बार दुबारा जीत हासिल करेंगे और पंजाब में दुबारा अकाली भाजपा की सरकार भी बनेगी, अगले मुख्य मंत्री प्रकाश सिंह बादल ही होंगे।

[@ क्या हमनाम विगाड़ पाएंगे वोट समीकरण ! ]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Lali Majithia Bikram Majithia on serious charges
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lali majithia bikram majithia on serious charges, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, ludhiana news, ludhiana news in hindi, real time ludhiana city news, real time news, ludhiana news khas khabar, ludhiana news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved