अमृतसर। मजीठा से बिक्रम मजीठिया के खिलाफ चुनाव लड़ रहे कांग्रेसी उम्मीदवार सुखजिंदर सिंह लाली मजीठिया ने बिक्रम मजीठिया पर गम्भीर आरोप लगाए है। उनका कहना है की हाफिज सईद जो भारत में कई आतंकवादी हमलों में वांटेड है उसके द्वारा बिक्रम मजीठिया के अकाउंट पर ट्वीट किया गया है जो की एक देश की एकता और अखंडता पर खतरा है । भाजपा को अकाली दल के इस उम्मीदवार से समर्थन वापिस लेना चाहिए क्योंकि हाफिज सईद यह ट्वीट पाकिस्तान के लाहौर से किया गया और अकेले हाफिज के द्वारा ही नहीं २२ और ऐसे देश विरोधी तत्वों के अकाउंट द्वारा ट्वीट किया गया है। हम भाजपा से पूछते है की अब आईएएसआई तय करेगी की पंजाब में किसकी सरकार बनेगी, लाली मजीठिया ने इसकी उच्च स्तरीय जाँच की मांग की है।
लाली मजीठिया द्वारा बिक्रम मजीठिया पर लगाए गए आरोपों पर बोलते हुए बिक्रम मजीठिया ने कहा कि लाली उनकी लोकप्रियता और लोगों का साथ देख कर बौखला चुके हैं। झूठे ट्विटर अकाउंट बना कर उनके खिलाफ झूठा प्रचार कर रहे हैं। बिक्रम मजीठिया आज अपने चुनाव प्रचार के आखरी दिन के मौके पर मजीठा में रोड शो कर चुनाव प्रचार कर रहे थे। मजीठिया ने दावा किया कि वह इस बार दुबारा जीत हासिल करेंगे और पंजाब में दुबारा अकाली भाजपा की सरकार भी बनेगी, अगले मुख्य मंत्री प्रकाश सिंह बादल ही होंगे।
[@ क्या हमनाम विगाड़ पाएंगे वोट समीकरण ! ]
[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]