• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पंजाब: एसजीपीसी के पूर्व सदस्य अमरजीत चावला के घर पहुंची पुलिस, परिवार के लोगों से पूछताछ

Punjab: Police visit former SGPC member Amarjeet Chawlas home; family members questioned - Ludhiana News in Hindi

लुधियाना। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के सदस्य अमरजीत सिंह चावला के खिलाफ श्री आनंदपुर साहिब पुलिस ने रविवार को कार्रवाई करते हुए घर पर छापा मारा है। अमरजीत सिंह चावला के खिलाफ श्री आनंदपुर साहिब में दुष्कर्म का मामला दर्ज है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, श्री आनंदपुर साहिब पुलिस ने आरोपी अमरजीत सिंह चावला के लुधियाना स्थित घर पर जांच पड़ताल की है। इस दौरान, परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की गई है। यह भी बताया गया कि पुलिस की कार्रवाई के बीच शिरोमणि अकाली दल के वकील परोपकार सिंह घुम्मण भी अमरजीत सिंह चावला के घर पहुंचे हैं। दरअसल, 21 अगस्त को एक महिला की शिकायत पर श्री आनंदपुर साहिब में चावला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 64, 127(2) और 351(2) के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। एक महिला ने आरोप लगाया था कि उसे श्री आनंदपुर साहिब स्थित एक सराय में बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
दुष्कर्मों के आरोपों के बाद पिछले सप्ताह सिखों की सर्वोच्च धार्मिक संस्था अकाल तख्त के पांच सिंह साहिबानों ने अमरजीत सिंह चावला को सिख पंथ से निष्कासित कर दिया। यह फैसला अकाल तख्त सचिवालय में हुई बैठक में लिया गया। इसकी घोषणा अकाल तख्त के कार्यवाहक जत्थेदार कुलदीप सिंह गर्गज ने की।
अकाल तख्त ने चावला के खिलाफ आनंदपुर साहिब में दर्ज रेप मामले को गंभीर पंथिक अनुशासनहीनता और सिख मर्यादा के उल्लंघन से जुड़ा मामला मानते हुए 'गुरमाता' पारित किया और उन्हें सिख पंथ से बाहर करने का फैसला सुनाया।
इसके साथ ही अकाल तख्त ने अपने अतिरिक्त हेड ग्रंथी ज्ञानी मलकीत सिंह को भी पंथ से निष्कासित किया। उन पर एक महिला को अश्लील संदेश भेजने का आरोप है। महिला की शिकायत में अकाल तख्त के अतिरिक्त हेड ग्रंथी मलकीत सिंह और तख्त केसगढ़ साहिब के चालक मोहन सिंह के नाम भी शामिल थे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Punjab: Police visit former SGPC member Amarjeet Chawlas home; family members questioned
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: amarjeet singh chawla, sgpc, punjab police, anandpur sahib, ludhiana crime, rape case, police investigation, akal takht, sikh panth, giani malkit singh, shiromani akali dal, punjab news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ludhiana news, ludhiana news in hindi, real time ludhiana city news, real time news, ludhiana news khas khabar, ludhiana news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved