• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जाट आंदोलन प्रभावितों को मिले न्याय - सैनी

Jat agitation affected met Justice - Saini - Kaithal News in Hindi

कैथल। प्रदेश में जाट आरक्षण के दौरान हुई लूटपाट, आगजनी और हत्याओं की जितनी घटनाएं हुई। उनमें 90 फीसदी से अधिक मामलों में एफआईआर दर्ज होने के बावजूद कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। आंदोलन भड़काने में कई राजनीतिक नेताओं ने भी अपनी अहम भूमिका निभाई थी। लेकिन अब राज्य सरकार ने मामले की जांच कराने की बजाय इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया है। ये कहना है हरियाणा बचाओ संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष कर्मबीर सैनी का। मीडिया से बातचीत में सैनी ने कहा कि पीड़ितों के दिल में आज भी उतना ही दर्द है। राज्य सरकार ने उसके बाद मामले की निष्पक्ष जांच कराने, आयोग बनाने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही थी। अंादोलन में मारे गए निर्दोष लोगों के परिवारों को मुआवजा और सरकारी नौकरी देने का वादा किया गया था। लेकिन ये वादे आज तक अधूरे हैं और राज्य सरकार ने मामले को दबा दिया है। उन्होंने कहा कि पीड़ितों से बातचीत के बाद उन्होंने राज्यपाल को ज्ञापन भी सौंपा था। लेकिन आज भी उसका कोई अर्थ नहीं है। सैनी ने कहा कि पीड़ितों को न्याय और दोषियों को सजा दिलाने की मांग को लेकर महात्मा ज्योति बाई फूले और महाराजा शूरसैन सैनी की जयंती मनाने के लिए प्रदेशभर से लोग बीस दिसंबर को जींद में एकत्रित होंगे। और मामले में आगे की रणनीति बनाएंगे। उन्होंने इस दौरान सामाजिक बुराइयों को खत्म करने के लिए सामूहिक शपथ लेने की बात भी कही। डिजिटल पेमेंट अपनाओ,ईनाम पाओ: सरकार लाएगी इन्सेन्टिव स्कीम

यह भी पढ़े

Web Title-Jat agitation affected met Justice - Saini
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jat agitation affected met justice - saini, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kaithal news, kaithal news in hindi, real time kaithal city news, real time news, kaithal news khas khabar, kaithal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved