• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुख्यमंत्री ने पीओएस मशीनों को किया वैट मुक्त, कैशलेस ट्रांजेक्शन को मिलेगा बढ़ावा

jaipur news : done free VAT on  POS machines by the chief minister - Jaipur News in Hindi

जयपुर। डिजीटल राजस्थान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कैशलेस ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने माइक्रो एटीएम सहित पॉइन्ट ऑफ सेल (पीओएस) मशीनों को पूरी तरह से वैट मुक्त कर दिया है। इस कदम से डिजीटल पेमेंट बढ़ेगा और कार्ड से भुगतान करना और आसान हो जाएगा। वैट मुक्त होने से पीओएस मशीनों की बिक्री बढ़ेगी और डिजीटल पेमेंट के लिए जरूरी इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार होगा। इससे भामाशाह रूपे एवं कॉ-ब्रांडेड कार्ड धारकों को भी भुगतान में आसानी होगी। राज्य सरकार के इस कदम से छोटे व्यापारी एवं किराणा व्यवसायियों को पीओएस मशीनें खरीदने में आसानी होगी और ग्राहकों को डेबिट एवं क्रेडिट कार्ड स्वैप कर भुगतान करने की सुविधा मिलेगी। उल्लेखनीय है कि पीओएस मशीनों जिनमें माइक्रो एटीएम भी शामिल हैं पर पहले 14.5 प्रतिशत वैट लागू था, जिसे राज्य सरकार ने 30 नवंबर, 2016 को एक अधिसूचना जारी कर तुरंत प्रभाव से हटा दिया है।
बेटी की शादी में पहुंचे आमिर खान, परिवार ने नहीं लिया जोडा, तस्वीरें

यह भी पढ़े

Web Title-jaipur news : done free VAT on POS machines by the chief minister
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: vasundhara raje, chief minister, jaipur news, free, vat, pos, machines, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved