• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जैन ने किया गीता जयंती महोत्सव के मौके पर प्रदर्शनी का शुभारंभ

Jain inaugrate th exhibition at the time of geeta jayanti mahotsav - Panchkula News in Hindi

पंचकुला। हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय व सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग मंत्री कविता जैन ने अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के अवसर पर सेक्टर-1 स्थित राजकीय महाविद्यालय में जिला स्तरीय गीता जयंती प्रदर्शनी का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कविता जैन ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा गीता विषय पर विभिन्न स्टॉल लगाए गए है। उन्हें देखकर काफी प्रसन्नता हुई है, क्योंकि हमारी युवा पीढ़ी गीता के सार को समझ रही है। उन्होंने कहा कि धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में भी अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती 6 से 10 दिसंबर तक आयोजित की जा रही है। इसी प्रकार सरकार ने प्रदेश के सभी जिलों एवं ब्लॉक स्तर पर भी गीता जयंती मनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि 1 से 3 दिसंबर तक ब्लॉक स्तर पर तथा 6 से 10 दिसंबर तक जिला स्तर पर गीता जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि गीता केवल उपदेश नहीं बल्कि मनुष्य निर्माण के लिए भी है। उन्होंने कहा कि गीता आस्था एवं श्रद्धा की प्रतिक है, जो हमें क्रोध, लालच और मोक्ष की ओर ले जाता है। एक प्रश्र पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने विदेशी दौरे में भी वहां के राजनेतओं को गीता का तोहफा भेंट किया है। इस मौके पर विधायक एवं मुख्य सचेतक (राज्यमंत्री) ज्ञानचंद गुप्ता, उपायुक्त डॉ. गरिमा मित्तल, अतिरिक्त उपायुक्त हेमा शर्मा, नगर निगम की मेयर उपेंद्रकौर आहलुवालिया, कॉलेज की प्रिंसीपल अर्चना मिश्रा, जिला परिषद की चेयरमैन रितु सिंघला, जिला भाजपा प्रधान दीपक शर्मा, हरियाणा शिवालिक बोर्ड के सदस्य श्यामलाल बंसल, निगरानी समिति के चेयरमैन हरिंद्र मलिक, मीडिया प्रभारी संजय अहुजा, पूर्व भाजपा जिला प्रधान विशाल सेठ,ख्पार्षद सीबी गोयल, डीपी सोनी, जिला शिक्षा अधिकारी एचएस सैनी, नगर निगम के कार्यकारी अधिकारी ओपी सिहाग, मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के कार्यकारी अधिकारी वीजी गोयल, सचिव सत्यनारायण शर्मा भी उपस्थित थे । खासखबर EXCLUSIVE: यूपी में कितने सियासी तीर चले,और कितने चलेंगे

यह भी पढ़े

Web Title-Jain inaugrate th exhibition at the time of geeta jayanti mahotsav
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hindi news, haryana, haryana news, panchkula, panchkula news, kavita jain minister haryana, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, panchkula news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved