• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

इस्तांबुल में आतंकी हमला, 39 की मौत,मृतकों में दो भारतीय भी

इस्तांबुल। तुर्की के इस्तांबुल शहर में सैंटा क्लॉज की ड्रेस में बंदूकधारियों ने नाइट क्लब में हमला कर दिया। इस घटना में 39 लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 लोग घायल हुए हैं। मृतकों में दो भारतीय भी हैं जिनमें एक गुजरात की खुशी शाह है। इसके अलावा राज्यसभा के एक पूर्व सांसद के बेटे, बिल्डर व फिल्म निर्माता अबीज हसन रिजवी की मौत हुई है। इन मौतों की रविवार को दिल्ली में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पुष्टि की है। तुर्की की दोजान समाचार की रिपोर्ट के मुताबिक, इस्तांबुल के सबसे लोकप्रिय रेइना नाइट क्लब में सैंटा का वेष धरे दो बंदूकधारी घुसे और वहां नए साल का जश्न मना रहे लोगों पर गोलियां दागने लगे। वहीं शहर के यूपोप से सटे बॉसफोरस इलाके में स्थित इस नाइट क्लब में 39 लोगों की जान चली गई। इनमें से एक पुलिस अधिकारी था। वहीं इस हमले में घायल हुए 40 लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने साथ ही कहा कि आज जो हुआ वह आतंकी हमला था।

[@ छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को सरेआम पीटा, वीडियो वायरल]

यह भी पढ़े

Web Title-Istanbul nightclub terror attack: 35 killed including two indians, 40 wounded in Turkey
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: istanbul nightclub terror attack, 35 killed, indians, 40 wounded, turkey, terror attack, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved