इस्तांबुल में आतंकी हमला, 39 की मौत,मृतकों में दो भारतीय भी

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 01 जनवरी 2017, 07:57 AM (IST)

इस्तांबुल। तुर्की के इस्तांबुल शहर में सैंटा क्लॉज की ड्रेस में बंदूकधारियों ने नाइट क्लब में हमला कर दिया। इस घटना में 39 लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 लोग घायल हुए हैं। मृतकों में दो भारतीय भी हैं जिनमें एक गुजरात की खुशी शाह है। इसके अलावा राज्यसभा के एक पूर्व सांसद के बेटे, बिल्डर व फिल्म निर्माता अबीज हसन रिजवी की मौत हुई है। इन मौतों की रविवार को दिल्ली में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पुष्टि की है।

तुर्की की दोजान समाचार की रिपोर्ट के मुताबिक, इस्तांबुल के सबसे लोकप्रिय रेइना नाइट क्लब में सैंटा का वेष धरे दो बंदूकधारी घुसे और वहां नए साल का जश्न मना रहे लोगों पर गोलियां दागने लगे।

वहीं शहर के यूपोप से सटे बॉसफोरस इलाके में स्थित इस नाइट क्लब में 39 लोगों की जान चली गई। इनमें से एक पुलिस अधिकारी था। वहीं इस हमले में घायल हुए 40 लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने साथ ही कहा कि आज जो हुआ वह आतंकी हमला था।

[@ छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को सरेआम पीटा, वीडियो वायरल]

टीवी पर प्रदर्शित तस्वीरों में पुलिस ने इलाके को घेर रखा है। वहीं समाचार एजेंसी के मुताबिक, उस क्लब में कम से कम 700 लोग नए साल का जश्न मना रहे थे। टर्किश समाचार चैनल एनटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हमले के बाद कई घबराये लोगों ने खुद को बचाने के लिए बॉसफोरस नदी में छलांग लगा दी और अभी उन्हें नदी से निकालने की कोशिशें जारी हैं।

गौरतलब है कि तुर्की पिछले कुछ दिनों के दौरान कई आतंकी हमलों का शिकार रहा है। इससे पहले राजधानी अंकारा में रूसी राजदूत एंड्रे कार्लोफ की गोली मार कर हत्या कर दी गई। वह एक आर्ट गैलरी में एक प्रदर्शनी में भाषण दे रहे थे, तभी दंगारोधी पुलिस के सदस्य 22 वर्षीय मेवलुत मेर्त एडिन्टास ने उन पर गोलियां दाग दीं। खबरों के मुताबिक, हमले के बाद बंदूकधारी नारे लगा रहा था, अलेप्पो को मत भूलो, सीरिया को मत भूलो।

[@ खास खबर Inside Story: सपा का एक विधायक ऐसा भी..]