• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

चेन्नई में छुपा है ISIS के आतंक का ‘ट्रेलर’, एजेंसियां जुटी जांच में

जयपुर। प्रतिबंधित संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) के आतंक का ‘ट्रेलर’ चेन्नई में छिपा है। यह चौंकाने वाला खुलासा एटीएस की सीकर से गिरफ्त में आए आईएसआईएस के फंडिंग मैनेजर जमील अहमद की सोशल साइट चेटिंग से हुआ है। आईएस के ‘ट्रेलर’ का लिंक सिराज व उसकी फिलीपींस की महिला दोस्त से भी रहा है। खुफिया व सुरक्षा एजेंसियों ने अब चेन्नई में चार युवा सहित अन्य संदिग्धों पर निगरानी बढ़ा दी है। ये वे लोग हैं, जो जमील को हवाला के जरिए फंडिंग दुबई भेजने के साथ ही जिहादी भी बनना चाहते थे। 16 नवम्बर को एटीएस ने सीकर से जमील अहमद को गिरफ्तार किया था। इससे पहले एनआईए और आईबी ने निगरानी में जमील से सोशल साइट टेलीग्राम, किक और स्योरस्पोट के जरिए जुड़े दक्षिण एशिया लोगों की डिटेल जुटाई थी। इनमें 50 से अधिक ऐसे कोड आईडी या लोगों के नाम मिले, जो जमील और फिलीपींस की महिला से जुड़े थे। इन्हीं में चेन्नई के चार ‘हक’ नाम के युवा हैं। इनमें एक का नाम ‘ट्रेलर हक’ उर्फ ‘ट्रेलर’ है। अभी तक यह मालूम नहीं हुआ है कि ये ‘ट्रेलर हक’ या ‘ट्रेलर’ कौन है। यह किसी का नाम है या आईएसआईएस की दी गई ‘कोड आईडी’ है। ऐसे ही कुछ ‘कोड आईडी’ हैदराबाद के भी हैं। इंटरसेप्ट हुए नाम और कोड आईडी जमील के साथ ही फिलीपींस की महिला से भी सोशल साइट के जरिए सम्पर्क में थे। हर लिंक पर विशेष नजर अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICS

यह भी पढ़े

Web Title-ISIS trailer of terror hidden in Chennai, agencies involved in the investigation
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, isis, railer, terror, hidden, chennai, agencies, involved, investigation, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, breaking news of rajasthan, news of rajasthan, hindi news in rajasthan, hindi news, breaking news in hindi, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved