• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

महिलाओं को शनि शिंगणापुर मंदिर में जाने से रोका तो होगी जेल:HC

मुंबई। शनि शिंगणापुर मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर पाबंदी के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए शुक्रवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया। कोर्ट ने कहा कि मंदिर में प्रवेश को लेकर किसी तरह का भेदभाव नहीं होना चाहिए। कोर्ट ने कहा, धर्मस्थल में प्रवेश को लेकर किसी तरह का भेदभाव गलत है। मंदिर में पूजा करना और दर्शन करने का अधिकार सबको है, इससे किसी को रोका जाना ठीक नहीं है। महिलाओं के हक में फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने कहा कि अगर कोई शख्स किसी को मंदिर में प्रवेश करने से रोकता है तो उसे छह महीने की जेल हो सकती है। अब यह सरकार की जिम्मेदारी है कि वह महिलाओं के अधिकारों का संरक्षण करें। सरकार को ऐसी जगहों पर महिलाओं को सिक्युरिटी बढाने का आदेश दिया है। इससे पहले बुधवार को शनि शिंगणापुर मंदिर में महिलाओं की एंट्री और शनि देव की पूजा पर बैन को बॉम्बे हाईकोर्ट ने गलत ठहराया है। हाईकोर्ट की औरंगाबाद बेंच ने एक पिटीशन पर सुनवाई के दौरान कहा, महिलाओं को शनि मंदिर में घुसने से नहीं रोका जा सकता है। पुरुषों के साथ महिलाओं को भी वहां जाने का हक है।
ये है विवाद

यह भी पढ़े

Web Title-High court Decision : Will jail those who stop women to enter in Shani Shingnapur temple
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shani shingnapur temple, bombay high court, high court decision on shani shingnapur, maharashtra government, high release women ban in shani shingnapur, shani shingnapur gender discrimination, state government, latest political news, india current affair , hindi news, news in hindi, hindinews, news hindi, breaking news in hindi, today news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved