• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ग्रेटर नोएडा के पीआईआईटी कॉलेज हॉस्टल में पंखे से लटकती मिली छात्र की लाश

Greater Noida Piit college student body was found hanging from the ceiling fan of hostel - Greater Noida News in Hindi

ग्रेटर नोएडा। यहाँ के नॉलेज पार्क थाना इलाके के पीआईआईटी कॉलेज में उस समय एक बड़ी घटना हो गयी, जब एक पॉलिटेक्निक के छात्र की पंखे से लटकी हुई लाश हॉस्टल के कमरे में मिली। मिली जानकारी के अनुसार मृतक छात्र का नाम आशीष है, जो कि मूल रूप से मैनपुरी जिले का रहने वाला है और यहाँ पर मैकनिकल इंजीनियरिंग कर रहा था। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना अध्यक्ष मनीष शर्मा ने बताया कि मृतक छात्र के रूम से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें छात्र ने अपनी आत्महत्या के पीछे किसी को भी जिम्मेदार नहीं बताया है। वहीं छात्र के द्वारा ये भी बताया गया है उसकी आत्महत्या के पीछे किसी को परेशान न किया जाए। मृतक छात्र आशीष ने अपने पिता के लिए लिखा है कि कुछ लोगों के पैसे उधार है, उन्हें उनके पैसे दे देना। मृतक छात्र ने लिखा कि अपनी मौत के बाद बुआ, पापा, मम्मी और किसी को परेशान नही करूँगा। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीँ मामले की जांच शुरू कर करते हुए मृतक छात्र के परिवार को सूचना दे दी है।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ यहां डॉक्टर नहीं, भूत-प्रेत करते है इलाज]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Greater Noida Piit college student body was found hanging from the ceiling fan of hostel
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: greater noida, piit college, student body, found, hanging, ceiling fan hostel, hanging, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, greater noida news, greater noida news in hindi, real time greater noida city news, real time news, greater noida news khas khabar, greater noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved