ग्रेटर नोएडा। यहाँ के नॉलेज पार्क थाना इलाके के पीआईआईटी कॉलेज में उस समय एक बड़ी घटना हो गयी, जब एक पॉलिटेक्निक के छात्र की पंखे से लटकी हुई लाश हॉस्टल के कमरे में मिली। मिली जानकारी के अनुसार मृतक छात्र का नाम आशीष है, जो कि मूल रूप से मैनपुरी जिले का रहने वाला है और यहाँ पर मैकनिकल इंजीनियरिंग कर रहा था।
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना अध्यक्ष मनीष शर्मा ने बताया कि मृतक छात्र के रूम से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें छात्र ने अपनी आत्महत्या के पीछे किसी को भी जिम्मेदार नहीं बताया है। वहीं छात्र के द्वारा ये भी बताया गया है उसकी आत्महत्या के पीछे किसी को परेशान न किया जाए।
मृतक छात्र आशीष ने अपने पिता के लिए लिखा है कि कुछ लोगों के पैसे उधार है, उन्हें उनके पैसे दे देना। मृतक छात्र ने लिखा कि अपनी मौत के बाद बुआ, पापा, मम्मी और किसी को परेशान नही करूँगा। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीँ मामले की जांच शुरू कर करते हुए मृतक छात्र के परिवार को सूचना दे दी है।
[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]
[ यहां डॉक्टर नहीं, भूत-प्रेत करते है इलाज]
[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]