फतेहाबाद। प्रदेश के छह जिलों में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से 248 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है। यह जानकारी उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने दी। गोयल व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला शनिवार को फतेहाबाद में एक धार्मिक कार्यक्रम में सम्मलित होने पहुंचे थे। इस मौके पर गोयल ने बताया कि अन्य जिलों में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सर्वे चल रहा है। विपुल गोयल का कहना है कि अन्य जिलों में सर्वे का कार्य पूरा होते ही बजट जारी कर दिया जाएगा। गोयल का कहना है कि सरकार उद्योगों के लिए नई योजना लाने जा रही है। जिसमें सरकार की ओर से पंचायतों की जमीन पर उद्योग लगाएं जाएंगे। साथ कॉटन उद्योग को बढ़ावा देने के उददेश्य से सरकार नई नीति भी लाने जा रही है। [# ठगों ने बजाया कुंवारों का बैंड,ठगे लाखों] [# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope