• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
3 of 4

बेंगलुरू:महिलाओं के साथ छेडछाड मामले में तीन दिन बाद FIR दर्ज

गौरतलब है कि 31 दिसंबर की रात बेंगलुरु में एमजी रोड और ब्रिगेड रोड पर लोग नए साल का जश्न मना रहे थे। इस दौरान करीब 60 हजार लोग वहां जमे थे। इसी बीच, कुछ हुडदंगी महिलाओं और लडकियों से अभद्रता करने लगे। राज्य सरकार ने लोगों की सुरक्षा के लिए 1500 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई थी, लेकिन लोगों का आरोप है कि पुलिस मूकदर्शक की भूमिका में थी। राष्ट्रीय महिला आयोग ने मंगलवार को कनार्टक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर और सपा नेता अबू आजमी को बेंगलुरु में महिलाओं से भीड की कथित छेडखानी की घटना को लेकर उनकी आपत्तिजनक टिप्पणी पर समन जारी किया। आयोग की अध्यक्ष ललिता कुमारमंगलम ने कहा, हमने जी. परमेश्वर और अबू आजमी को उनके बयानों के लिए समन भेजा है। उन्होंने कहा, यह मायने नहीं रखता कि अबू आजमी किस दल से ताल्लुक रखते हैं। यह बेदर्द हकीकत है कि विभिन्न दलों के लोग ऐसे अपमानजनक बयान देते हैं। अगर इस स्तर पर लोग ऐसी बात कहेंगे, तो देश किस दिशा में बढेगा। घटना पर स्वत: संज्ञान लेते हुए कुमारमंगलम ने डीजीपी, शहर पुलिस आयुक्त और गृह मंत्री को पत्र लिखकर जवाब मांगा है कि छेडखानी की घटना में शामिल लोगों के खिलाफ तुरंत क्या कदम उठाया गया है।

[@ खास खबर Inside Story: सपा का एक विधायक ऐसा भी..]

यह भी पढ़े

Web Title-fir registers against mass molestation case in bangalore police finds evidence
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: fir registers, against mass molestation, case in bangalore, police finds evidence, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bengaluru news, bengaluru news in hindi, real time bengaluru city news, real time news, bengaluru news khas khabar, bengaluru news, bengaluru news in hindi, real time bengaluru city news, real time news, bengaluru news khas khabar, bengaluru news in hindi, fir registers against mass molestation case in bangalore police finds evidence
Khaskhabar.com Facebook Page:

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved