• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

तीसरी आंख खराबी के चलते लंबे समय से बंद, प्रशासन बेपरवाह

हिसार। प्रशासन एक तरफ तो अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वालों की पहचान के लिए शहर के मुख्य मार्गों के साथ सीसीटीवी कैमरे लगाकर ‘ऑपरेशन संजय’ शुरु करने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी तरफ शहर के बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था के लिए जो सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, उन कैमरों को ठीक करह्ववाने के प्रति आंख मूंद कर बैठा हैं। प्रशासन शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कितना सक्रिय है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शहर के मुख्य बाजारों में जहां-जहां सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, उन कैमरों का रखरखाव भी सही तरीके से नहीं कर पा रहा है। शहर में राजगुरु मार्केट और उसके साथ लगते अन्य बाजारों में 53 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। इन कैमरों में से फिलहाल 38 कैमरे सही तरीके से नहीं चल रहे हैं। मामूली खराबी के कारण सुरक्षा व्यवस्था दांव पर लगी है और प्रशासन गहरी नींद में सोया हुआ है। बाजारों में अलग-अलग स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति का अवलोकन करें तो राजगुरु मार्केट में 20 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इनमें से 10 के करीब कैमरे तकनीकी खामी के कारण बंद पड़े हैं। सुभाष मार्केट में लगाए गए चार कैमरे भी बंद हैं।
मोती बाजार से लेकर भगत सिंह चौक तक लगाए गए 8 सीसीटीवी कैमरों में से चार कैमरे मामूली खराबी आने के कारण बंद हैं। आर्य बाजार में लगे दो सीसीटीवी कैमरों की तार टूटी हुई है। रेलेव स्टेशन पर भी पार्षद की सक्रियता 4 सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए थे, आज उन कैमरों में भी कभी-कभी तकनीकी खामी आ जाती है।

[@ EXCLUSIVE: डिंपल यादव को दी जाएगी अहम जिम्मेदारी]

यह भी पढ़े

Web Title-Due to problem third eye close from long time, administration heedless
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hindi news, haryana, haryana police, crime in haryana, hisar, hisar news, hisar police, haryana government, haryana administratiion, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, hisar news, hisar news in hindi, real time hisar city news, real time news, hisar news khas khabar, hisar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved