अभिषेक मिश्रा,लखनऊ। समाजवादी पार्टी के भीतर चल रहे दंगल के बीच अखिलेश गुट में डिंपल को अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है। डिंपल लोकसभा सांसद हैं और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी हैं। डिंपल को महिला चेहरा के तौर पर अखिलेश दूसरे स्थान पर चुनाव में उतार सकते हैं। [@ साल 2016 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुए टाॅप 10 टाॅपिक्स]
डिंपल को लेकर अभी तक कोई विवाद सामने नहीं आया है और राज्य में महिलाओं की संख्या को देखते हुए और महिला वोटर को लुभाने के लिए अखिलेश गुट उन्हें आगे बढ़ा सकता है। अखिलेश गुट एक भी कदम पीछे हटने को तैयार नहीं है, लिहाजा डिंपल को महिला मोर्चा अध्यक्ष या प्रभारी बनाकर उन्हें अहम जिम्मेदारी देने की तैयारी चल रही है। समाजवादी पार्टी के भीतर अभी तक डिंपल को एक सांसद के तौर पर ही जाना जाता है। लेकिन उनके भीतर जनता के सामने अपनी बात रखने की बेहतर ताकत है।
वह लोकसभा में कई बार महिलाओं से जुड़ी समस्याओं को उठा चुकी हैं। रामगोपाल, किरनमय नंदा, नरेश अग्रवाल के साथ अक्षय यादव और अखिलेश के युवा नेताओं की टीम जोर—शोर से तैयारियों में जुटी हुई हैं और ऐसे में पार्टी का एक धड़ा डिंपल को अहम जिम्मेदारी देने के पक्ष में है। अगर ऐसा होता है तो बसपा की तरफ से मायावती, कांग्रेस की तरफ से शीला दीक्षित और भाजपा की तरफ से कई ऐसे नाम हैं, जिन्हें वह चुनाव में उतार सकती है। उन लोगों को तगड़ी टक्कर मिलेगी।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope