तीसरी आंख खराबी के चलते लंबे समय से बंद, प्रशासन बेपरवाह

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 10 जनवरी 2017, 1:12 PM (IST)

हिसार। प्रशासन एक तरफ तो अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वालों की पहचान के लिए शहर के मुख्य मार्गों के साथ सीसीटीवी कैमरे लगाकर ‘ऑपरेशन संजय’ शुरु करने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी तरफ शहर के बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था के लिए जो सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, उन कैमरों को ठीक करह्ववाने के प्रति आंख मूंद कर बैठा हैं।

प्रशासन शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कितना सक्रिय है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शहर के मुख्य बाजारों में जहां-जहां सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, उन कैमरों का रखरखाव भी सही तरीके से नहीं कर पा रहा है। शहर में राजगुरु मार्केट और उसके साथ लगते अन्य बाजारों में 53 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। इन कैमरों में से फिलहाल 38 कैमरे सही तरीके से नहीं चल रहे हैं।

मामूली खराबी के कारण सुरक्षा व्यवस्था दांव पर लगी है और प्रशासन गहरी नींद में सोया हुआ है। बाजारों में अलग-अलग स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति का अवलोकन करें तो राजगुरु मार्केट में 20 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इनमें से 10 के करीब कैमरे तकनीकी खामी के कारण बंद पड़े हैं। सुभाष मार्केट में लगाए गए चार कैमरे भी बंद हैं।

मोती बाजार से लेकर भगत सिंह चौक तक लगाए गए 8 सीसीटीवी कैमरों में से चार कैमरे मामूली खराबी आने के कारण बंद हैं। आर्य बाजार में लगे दो सीसीटीवी कैमरों की तार टूटी हुई है। रेलेव स्टेशन पर भी पार्षद की सक्रियता 4 सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए थे, आज उन कैमरों में भी कभी-कभी तकनीकी खामी आ जाती है।


[@ EXCLUSIVE: डिंपल यादव को दी जाएगी अहम जिम्मेदारी]

राजगुरु मार्केट के साथ लगती पूजा मार्केट में भी 4 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे, जिनमें से दो कैमरे यहां भी खराब हैं। डोगरान मोहल्ले में आठ कैमरे लगाए गए थे, इनमें से 3 कैमरे खराब हालत में कोई काम नहीं कर रहे हैं। इसी तरह तेलियान पुल क्षेत्र और भगत सिंह चौक को जाने वाले मार्ग पर भी दो सीसीटीवी कैमरे खराब हैं।
इन कैमरों से अनेक वारदातें सुलझीं
करीबन दो वर्ष पहले लगाए गए इन सीसीटीवी कैमरों से अनेक वारदातें पुलिस सुलझा पाई है और आरोपियों को पकडक़र उन्हें जेल भेज पाई है। इनमें करीबन दो वर्ष पहले ही तेलियान पुल के नजदीक धमीजा मार्केट के साथ बने जोगेन्द्र काहलो के रिश्तेदार का कार्यालय जला दिया गया था, जिसकी गतिविधि इन कैमरों में कैद हो गई थी।

इसी तरह इसी क्षेत्र में दुकानदार सोनू खुराना पर तेजधार हथियार से हमला करने वाले आरोपी की पहचान भी इस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए हुई थी। राजगुरु मार्केट में पुराने वकील गारमेंट्स के साथ हुई गोली बारी की घटना केआरोपी को भी इन्हीं कैमरों में कैद फुटेज के जरिए पकड़ा गया था। मार्केट में ऐसे सडक़ पर चल रहे आमजन का पर्स चुराने वाले अनेक आरोपियों को उस वक्त सही हालत में चल रहें सीसीटीवी कैमरों की मदद से पकडक़र पुलिस के हवाले किया गया है।

[@ Exclusive- राजनीति के सैलाब में बह गई देश के दो कद्दावर परिवारों की दोस्ती]