• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

ट्रंप ने मोदी को किया फोन, कहा- भारत सच्चा दोस्त, दिया US आने का न्योता

नई दिल्ली। अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कल मंगलवार को पीएम मोदी से फोन पर बात की। ट्रंप ने भारतीय समयानुसार रात 11.30 बजे पीएम मोदी को फोन किया। ट्रंप ने पीएम मोदी से फोन पर बात करते हुए भारत को सच्चा दोस्त बताया। साथ ही ट्रंप ने मोदी को अमेरिका आने का न्योता भी दिया। व्हाइट हाउस के अनुसार दोनों नेताओं के बीच व्यापार, रक्षा और आतंकवाद जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात हुई। व्हाइट हाउस के अनुसार फोन पर हुई बातचीत में ट्रंप ने भारत को सच्चा दोस्त बताते हुए कहा कि अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ है। साथ ही दुनिया की चुनौतियों से लडने के लिए भारत को साझेदार भी मानता है। इसके अलावा दोनों के बीच साउथ और सेंट्रल एशिया में सुरक्षा के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। व्हाइट हाउस के मुताबिक ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लडाई में कंधे से कंधा मिलाकर चलने का संकल्प लिया।

[@ बेटियों ने बढ़ाया देश विदेश में प्रदेश का मान, अब ज्वाॅइन की आर्मी]

यह भी पढ़े

Web Title-Donald Trump calls PM Modi says India a true friend, extends invitation
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: donald trump, pm modi, trump calls pm modi, trump says india a true friend, trump invite modi to us, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved