ट्रंप ने मोदी को किया फोन, कहा- भारत सच्चा दोस्त, दिया US आने का न्योता

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 25 जनवरी 2017, 08:04 AM (IST)

नई दिल्ली। अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कल मंगलवार को पीएम मोदी से फोन पर बात की। ट्रंप ने भारतीय समयानुसार रात 11.30 बजे पीएम मोदी को फोन किया। ट्रंप ने पीएम मोदी से फोन पर बात करते हुए भारत को सच्चा दोस्त बताया।

साथ ही ट्रंप ने मोदी को अमेरिका आने का न्योता भी दिया। व्हाइट हाउस के अनुसार दोनों नेताओं के बीच व्यापार, रक्षा और आतंकवाद जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात हुई। व्हाइट हाउस के अनुसार फोन पर हुई बातचीत में ट्रंप ने भारत को सच्चा दोस्त बताते हुए कहा कि अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ है।

साथ ही दुनिया की चुनौतियों से लडने के लिए भारत को साझेदार भी मानता है। इसके अलावा दोनों के बीच साउथ और सेंट्रल एशिया में सुरक्षा के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। व्हाइट हाउस के मुताबिक ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लडाई में कंधे से कंधा मिलाकर चलने का संकल्प लिया।

[@ बेटियों ने बढ़ाया देश विदेश में प्रदेश का मान, अब ज्वाॅइन की आर्मी]

ज्ञातव्य है कि डोनाल्ड ट्रंप ने 20 जनवरी को अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। शपथ लेने के बाद ट्रंप ने विश्व के कई राष्ट्राध्यक्षों से फोन पर बात की है। पीएम मोदी दुनिया भर के देशों के ऐसे पांचवें नेता हैं जिनसे शपथ लेने के बाद डॉनल्ड ट्रंप ने बात की है। ट्रंप और मोदी की फोन पर हुई बातचीत को भारत और अमेरिका के संबंधों में प्रगाढता के तौर पर देखी जा रही है।

[@ उम्र साढे चार साल: कंठस्थ रामायण, नौवीं दाखिला!]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]