• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अतिवृष्टि से धान से ज्यादा सब्जी की खेती को क्षति

damage from excess rainfall to supply vegetables over rice - Mirzapur News in Hindi

सोनभद्र। जिले में लगातार एक सप्ताह से हो रही बारिश से सब्जी के फसल पर बुरा असर पड़ा है। वहीं अब धान की फसल लगाने वाले किसान भी चिंतित होने लगे है। आसमान में जरा सा भी बादलों का जमावड़ा लगता है कि वह अपनी फसल की सुरक्षा को लेकर डर बैठ जाते है। किसानों को डर है की अतिवृष्टी से धान की बाली अपने शुरुआती दौर में ही झड़ जाएगी। पिछले दो दिन झमाझम हुई बारिश ने सबसे ज्यादा नुकसान टमाटरए बैंगन और मिर्च की खेती को पहुंचाया है। इस बार अच्छी.खासी हुई बारिश से पहले से ही मिर्च की खेती करने वाले किसान सदमे में हैं। लगातार बारिश से मिर्च के पौधों की जड़ों में ताकत नहीं बची और अब वह उखड़ने लगे हैं। ऐसे में मिर्च के पौधे पीले पड़ने लगे हैं। बैंगन की खेती का भी बुरा हाल है। बारिश के कारण बैंगन को कीड़े से बचाने वाली दवा बेअसर साबित हो रही है। किसान जो भी दवा डाल रहे हैंए वह बारिश के कारण धुल जा रहा है। ऐसे में बैगन में कीड़े लग रहे हैं। जिन्हें बचाना किसानों के लिए भारी समस्या बनती जा रही है। टमाटर की खेती भी है इस बारिश के कारण प्रभावित हुई है। अतिवृष्टी से मानों सब्जी की खेती किए किसानों के आगे से प्रकृति ने थाली खींच ली हो। सब्जी की खेती किये किसान अब अपने ही किस्मत को कोस रहे है।

यह भी पढ़े

Web Title-damage from excess rainfall to supply vegetables over rice
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: damage, excess, rainfall, supply, vegetables, rice, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, mirzapur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved