अतिवृष्टि से धान से ज्यादा सब्जी की खेती को क्षति

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 04 अक्टूबर 2016, 1:24 PM (IST)

सोनभद्र। जिले में लगातार एक सप्ताह से हो रही बारिश से सब्जी के फसल पर बुरा असर पड़ा है। वहीं अब धान की फसल लगाने वाले किसान भी चिंतित होने लगे है। आसमान में जरा सा भी बादलों का जमावड़ा लगता है कि वह अपनी फसल की सुरक्षा को लेकर डर बैठ जाते है। किसानों को डर है की अतिवृष्टी से धान की बाली अपने शुरुआती दौर में ही झड़ जाएगी। पिछले दो दिन झमाझम हुई बारिश ने सबसे ज्यादा नुकसान टमाटरए बैंगन और मिर्च की खेती को पहुंचाया है। इस बार अच्छी.खासी हुई बारिश से पहले से ही मिर्च की खेती करने वाले किसान सदमे में हैं।
लगातार बारिश से मिर्च के पौधों की जड़ों में ताकत नहीं बची और अब वह उखड़ने लगे हैं। ऐसे में मिर्च के पौधे पीले पड़ने लगे हैं। बैंगन की खेती का भी बुरा हाल है। बारिश के कारण बैंगन को कीड़े से बचाने वाली दवा बेअसर साबित हो रही है। किसान जो भी दवा डाल रहे हैंए वह बारिश के कारण धुल जा रहा है। ऐसे में बैगन में कीड़े लग रहे हैं। जिन्हें बचाना किसानों के लिए भारी समस्या बनती जा रही है। टमाटर की खेती भी है इस बारिश के कारण प्रभावित हुई है। अतिवृष्टी से मानों सब्जी की खेती किए किसानों के आगे से प्रकृति ने थाली खींच ली हो। सब्जी की खेती किये किसान अब अपने ही किस्मत को कोस रहे है।