• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सम्पर्क सडक़ों के निर्माण पर करीब आठ करोड़ रुपए खर्च

construction for connect road almost eight crore spent - Palwal News in Hindi

पलवल। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा पलवल जिला क्षेत्र में सम्पर्क सडकोंं के निर्माण पर करीब आठ करोड़ रुपए खर्च किए गए है। जानकारी देते हुए उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि विवरणनुसार पलवल जिला क्षेत्र में हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा 41.85 किलोमीटर लम्बाई की सम्पर्क सडकों के निर्माण के लिए 14 करोड़ 01 लाख 21 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृतियां है। उपायुक्त ने विस्तारपूर्वक बताया कि होडल विधानसभा क्षेत्र में हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा सम्पर्क सडकों के निर्माण पर 01 करोड़ 36 लाख रुपए खर्च किए जा चुके हैं। होडल विधानसभा क्षेत्र में हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा 09.69 किलोमीटर लम्बाई की सम्पर्क सडकों के निर्माण के लिए 03 करोड़ 03 लाख 43 हजार रुपए की प्रशासकी स्वीकृतियां है। उन्होंने बताया कि हथीन विधानसभा क्षेत्र में हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा सम्पर्क सडकों के निर्माण पर 03 करोड़ 94 लाख 18 हजार रुपए खर्च किए जा चुके हैं। हथीन विधानसभा क्षेत्र में हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा 15.58 किलोमीटर लम्बाई की सम्पर्क सडकों के निर्माण के लिए 05 करोड़ 08 लाख 85 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृतियां है। उपायुक्त ने बताया कि पलवल विधानसभा क्षेत्र में हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा पलवल विधानसभा क्षेत्र में सम्पर्क सडकों के निर्माण पर 02 करोड़ 67 लाख 76 हजार रुपए खर्च किए जा चुके हैं।पलवल विधानसभा क्षेत्र में हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा 16.58 किलोमीटर लम्बाई की सडकों के निर्माण के लिए 05 करोड़ 88 लाख 93 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृतियां हैं। #जियो 4जी सिम काम न करे तो आजमाएं ये टिप्स #इंटरनेट के अलावा Wi Fiके ये 6 काम जान चौंक जाएंगे

यह भी पढ़े

Web Title-construction for connect road almost eight crore spent
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hindi news, haryana, palwal, road construction, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, palwal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved