सम्पर्क सडक़ों के निर्माण पर करीब आठ करोड़ रुपए खर्च

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 20 अक्टूबर 2016, 4:19 PM (IST)

पलवल। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा पलवल जिला क्षेत्र में सम्पर्क सडकोंं के निर्माण पर करीब आठ करोड़ रुपए खर्च किए गए है। जानकारी देते हुए उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि विवरणनुसार पलवल जिला क्षेत्र में हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा 41.85 किलोमीटर लम्बाई की सम्पर्क सडकों के निर्माण के लिए 14 करोड़ 01 लाख 21 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृतियां है। उपायुक्त ने विस्तारपूर्वक बताया कि होडल विधानसभा क्षेत्र में हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा सम्पर्क सडकों के निर्माण पर 01 करोड़ 36 लाख रुपए खर्च किए जा चुके हैं। होडल विधानसभा क्षेत्र में हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा 09.69 किलोमीटर लम्बाई की सम्पर्क सडकों के निर्माण के लिए 03 करोड़ 03 लाख 43 हजार रुपए की प्रशासकी स्वीकृतियां है। उन्होंने बताया कि हथीन विधानसभा क्षेत्र में हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा सम्पर्क सडकों के निर्माण पर 03 करोड़ 94 लाख 18 हजार रुपए खर्च किए जा चुके हैं। हथीन विधानसभा क्षेत्र में हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा 15.58 किलोमीटर लम्बाई की सम्पर्क सडकों के निर्माण के लिए 05 करोड़ 08 लाख 85 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृतियां है। उपायुक्त ने बताया कि पलवल विधानसभा क्षेत्र में हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा पलवल विधानसभा क्षेत्र में सम्पर्क सडकों के निर्माण पर 02 करोड़ 67 लाख 76 हजार रुपए खर्च किए जा चुके हैं।पलवल विधानसभा क्षेत्र में हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा 16.58 किलोमीटर लम्बाई की सडकों के निर्माण के लिए 05 करोड़ 88 लाख 93 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृतियां हैं।



#जियो 4जी सिम काम न करे तो आजमाएं ये टिप्स

#इंटरनेट के अलावा Wi Fiके ये 6 काम जान चौंक जाएंगे