• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

16 गोलियां खाईं, घायल होने पर भी नहीं हारी हिम्मत, मार गिराया आतंकी कमांडर

कोटा। कश्मीर के बांदीपोर जिले के हाजिन गांव में मंगलवार को पाकिस्तान से आए आतंकवादियों और सेना के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में कोटा निवासी कमांडेंट चेतन कुमार चीता गंभीर घायल हो गए। उनका दिल्ली के एम्स अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में उपचार चल रहा है। हालांकि मुठभेड़ के दौरान कमांडेंट चेतन चीता ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी कमांडर अबू हारिश को मौत के घाट उतारकर पाकिस्तान और आतंकियों को मुंह तोड़ जवाब दिया। बताया जा रहा है कि सीआरपीएफ की 92वीं बटालियन के कमांडेंट चेतन कुमार चीता को जानकारी मिली थी कि पाकिस्तान से आए कुछ आतंकियों ने हाजिन गांव में डेरा डाल रखा है। इस पर चेतन चीता बिना समय गंवाए साथियों के साथ गांव पहुंच गए और आतंकियों को घेर लिया। इस दौरान दोनों तरफ से गोली बारी और ग्रेनेड से हमले शुरू हो गए। इसमें कमांडेंट चेतन चीता को 16 गोलियां लगीं। गंभीर घायल होने के बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और आतंकवादी कमांडर अबू हारिश को मार गिराया।

[# यहां नागमणि से होता है सर्प दंश का इलाज!]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-cheeta of kota Wounded in terrorist attacks in Kashmir
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cheeta, kota, wounded, terrorist, attacks, kashmir , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kota news, kota news in hindi, real time kota city news, real time news, kota news khas khabar, kota news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved