कोटा। कश्मीर के बांदीपोर जिले के हाजिन गांव में मंगलवार को पाकिस्तान से आए आतंकवादियों और सेना के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में कोटा निवासी कमांडेंट चेतन कुमार चीता गंभीर घायल हो गए। उनका दिल्ली के एम्स अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में उपचार चल रहा है। हालांकि मुठभेड़ के दौरान कमांडेंट चेतन चीता ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी कमांडर अबू हारिश को मौत के घाट उतारकर पाकिस्तान और आतंकियों को मुंह तोड़ जवाब दिया।
बताया जा रहा है कि सीआरपीएफ की 92वीं बटालियन के कमांडेंट चेतन कुमार चीता को जानकारी मिली थी कि पाकिस्तान से आए कुछ आतंकियों ने हाजिन गांव में डेरा डाल रखा है। इस पर चेतन चीता बिना समय गंवाए साथियों के साथ गांव पहुंच गए और आतंकियों को घेर लिया। इस दौरान दोनों तरफ से गोली बारी और ग्रेनेड से हमले शुरू हो गए। इसमें कमांडेंट चेतन चीता को 16 गोलियां लगीं। गंभीर घायल होने के बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और आतंकवादी कमांडर अबू हारिश को मार गिराया।
[# यहां नागमणि से होता है सर्प दंश का इलाज!]
[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
वहीं अपने बेटे की बहादूरी से चेतन के माता-पिता का सीना चौड़ा हो गया।
चेतन के पिता रामगोपाल का कहना है कि कुछ दिनों पहले बातचीत होने पर चेतन
ने बताया था कि कश्मीर में हालात बिगड़ रहे हैं।
नशा ही नशा है लेकिन बादल सरकार है कि मानती नहीं
अगर सेना की मुस्तैदी न हो
तो आतंकवादी कश्मीर पर कब्जा कर लें। साथ ही रामगोपाल ने ये भी कहा कि आने
वाली पीढ़ी को सेना में जाना चाहिए और देश की रक्षा करनी चाहिए।
जीत तो राजा की ही होगी !