• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 2

बुजुर्ग को पीट-पीट कर मौत के घाट उतारा

रात 1०.3० बजे बाबा मनजीत सिंह फिर धार्मिक स्थान पर था, जिसे देखने के लिए उनके पिता बग्गा सिंह भी वहां चले गए। ऐसे में प्रीतम सिंह व उसके सभी साथी फिर से धार्मिक स्थान को ताला लगाने के लिए आ गए। आते ही उनके पिता की इतनी बेहरमी से पिटाई की कि उसकी मौके पर मौत हो गई। जबकि बाबा मनजीत सिंह घायल हो गया। बाद में आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए। रात को ही उन्होंने कोतवाली पुलिस को फोन भी किया। मगर पुलिस नहीं पहुंची। जिसके रोष स्वरुप मंगलवार की सुबह सिविल अस्पताल के बाहर मृतक के परिवारिक सदस्यों ने रोड जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान सूचना पाते ही डीएसपी सब डिवीजन दलजीत सिंह ढिल्लो व पीसीआर प्रभारी इंस्पैक्टर जंग बहादुर शर्मा पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने अपना धरना प्रदर्शन समाप्त किया। कांग्रेस ने किया प्रदर्शन पुलिस की ओर से हत्या के आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही न करने व घटनास्थल पर समय में न पहुंचने के रोष स्वरुप परिवारिक सदस्यों व गांव निवासियों की ओर से सिविल अस्पताल के बाहर दिए गए धरने में कांग्रेस बिग्रेडस के सदस्यों ने पहुंच कर अपना पूर्ण समर्थन दिया। इस दौरान पंडित सुभाष भार्गव, करण महाजन व प्रदीप ठेकेदार ने कहा कि पुलिस की लापरवाही के चलते बुर्जुग की हत्या हुई है।

यह भी पढ़े

Web Title-By beating the elderly killed
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: by beating the elderly killed in kapurthala, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kapurthala news in hindi, by beating the elderly killed
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved