• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

बुजुर्ग को पीट-पीट कर मौत के घाट उतारा

कपूरथला। करतारपुर रोड पर स्थित गांव डैणविंड में एक धार्मिक जगह के कब्जे को लेकर 13 लोगों ने बीती देर रात को एक बजुर्ग से मारपीट कर मौत के घाट उतार डाला। इस घटना में मृतक का बेटा घायल हो गया। यह विवाद पहले दोपहर के समय भी हुआ था और पुलिस सूचना पाते ही गांव में पहुंची लेकिन बिना कोई कार्यवाही किए वापिस लौट आई। उसके बाद रात को फिर विवाद शुरु हो गया और देखते ही देखते में दोनों पक्षों में मारपीट शुरु हो गई और लोगों ने तुरंत घटना की सूचना थाना कोतवाली पुलिस को दी लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। जिसके चलते हत्यारों ने बुर्जुग को पीट-पीट कर मार डाला। इसके रोष स्वरुप मंगलवार की सुबह मृतक के परिवार ने सिविल अस्पताल के बाहर चक्का जाम कर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी तो पुलिस को आनन-फानन में 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करना पड़ा। जानकारी अनुसार रणजीत सिंह निवासी डैणविंड ने पुलिस को दर्ज शिकायत में बताया कि उसका भाई बाबा मनजीत सिंह सांई गांव के बाहर धार्मिक स्थान पर रह कर सेवा करता है। धार्मिक स्थान की जगह भी उसने वकफ बोर्ड से अपने नाम पर पटे पर ले रखी है। लेकिन गांव के ही प्रीतम सिंह, उसका परिवार व कुछ साथी इस बात का विरोध करते थे। बीती सोमवार 3 बजे बाबा मनजीत सिंह, पिता बग्गा सिंह, भाई जीता, भाई रवि और परिवार के कुछ और लोग धार्मिक स्थान पर सेवा कर रहे थे। ऐसे में प्रीतम सिंह, कपूर चंद, सिमरजीत कौर, सरबजीत सिंह, रणजीत सिंह, गोरी व कुलदीप कौर ने 6 अज्ञात लोगों संग उन पर हमला कर दिया। सभी को खूब पीटा, धार्मिक स्थान की भी तोड़ फोड़ की। बाद में मारने की धमकियां देते हुए फरार हो गए। इस घटना की सूचना उन्होंने तुरंत थाना कोतवाली को दे दी। एक घंटे बाद एएसआई रणजीत सिंह वहां पहुंचे तो फिर भी कार्रवाई नहीं की।

यह भी पढ़े

Web Title-By beating the elderly killed
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: by beating the elderly killed in kapurthala, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kapurthala news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved