• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भामाशाह योजना: कम्पनी ने खारिज किए अस्पतालों के करोड़ों रुपए के क्लेम

Bhamashah plan: Company rejected claims of hospitals - Jaipur News in Hindi

जयपुर। भामाशाह योजना में लोगों का इलाज करना सरकारी अस्पतालों पर भारी पड़ रहा है। वजह है कि इंश्योरेंस कंपनी करोड़ों रुपए के क्लेम खारिज कर रही है। इससे इंश्योरेंस कंपनी अस्पतालों को रुपए देने से बच गई वहीं, इलाज पर खर्च का भार अस्पतालों पर पड़ रहा है। ऐसे में अब सरकारी अस्पताल भामाशाह कार्ड होने के बावजूद इंश्योरेंस के तहत इलाज में झिझक रहे हैं। विभिन्न तकनीकी खामी बताते हुए कंपनी ने जयपुर के 19 सरकारी अस्पतालों के ही पांच करोड़ रुपए से अधिक के क्लेम खारिज कर दिए। प्रदेश के सभी अस्पतालों का आंकलन करें तो यह करीब 25 से 30 करोड़ रुपए तक पहुंच जाता है। अस्पतालों के क्लेम टीआईडी और देरी की वजह से खारिज किए गए हैं। विभाग कंपनी के अधिकारियों से बात कर यह क्लेम अस्पतालों को दिला सकता है। कंपनी नहीं मानती है तो उस पर जुर्माना तय सकती है। नया टेंडर पुरानी कंपनी को दिया गया है, इसमें बदलाव किया जा सकता है। क्लेम खारिज करनी की वजहों में कंपनी कहती है कि क्लेम के लिए 48 घंटे में टीआईडी जनरेट होनी चाहिए। लेकिन, कई बार मरीज गंभीर होता है या अस्पतालों में सर्वर डाउन होने से देरी होती है। अस्पतालों की ओर से यह परेशानी बताने के बाद भी कंपनी नहीं मानी और क्लेम खारिज किए गए। वहीं कंपनी ने पैकेज में बीमारी का चयन गलत बताया। जबकि कई बार ऑपरेशन या इलाज के दौरान इलाज बदल जाता है। तय पैकेज के आधार पर इलाज नहीं होता है। वहीं कंपनी ने क्लेम देरी से सबमिट करना भी कारण बताया है। जबकि मरीज की डेथ या तकनीकी वजह से क्लेम सबमिट में देरी हो सकती है। कम्पनी ने एसएमएस का 4.31 करोड़ रुपए, जनाना अस्पताल का 60.89 लाख रुपए, महिला अस्पताल का 25.37 लाख रुपए, बीडीएम का 25.35 लाख रुपए का क्लेम खारिज किया है। इनके अलावा गणगौरी अस्पताल, बनीपार्क, कांवटिया, सेठी कॉलोनी सैटेलाइट अस्पताल, मनोरोग अस्पताल, टीबी हॉस्पिटल के भी लाखों रुपए के क्लेम खारिज किए जा चुके हैं। जयपुर के 83 निजी अस्पतालों के एक करोड़ 53 लाख 22 हजार 795 रुपए के क्लेम खारिज किए गए हैं।

[@ EXCLUSIVE: डिंपल यादव को दी जाएगी अहम जिम्मेदारी]

यह भी पढ़े

Web Title-Bhamashah plan: Company rejected claims of hospitals
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bhamashah plan, company, rejected, claim, hospital, jaipur, news of jaipur, rajasthan news, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, breaking news of rajasthan, news of rajasthan, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved