• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी पोस्टर-बैनर का हुआ विमोचन

banners and posters released for Jashn-e-Eid Miladunnbi in barmer - Barmer News in Hindi

बाड़मेर। नबी सल्लललाहो वा आलैही वस्सलम की यौमे विलादत को लेकर मुस्लिम इंतेजामिया कमेटी द्वारा स्थानीय जामा मस्जिद गांधी चौक में जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना हाजी लाल मोहम्मद सिद्दिकी व कमेटी के सदर मोहम्मद मंजूर कुरैशी के सान्निध्य में पोस्टर, बैनर व पेम्फलेट का विमोचन किया गया। इसके साथ ही दारूल उलूम फैज सिद्दिकीया सूजा शरीफ के उलमा और तलबा द्वारा चांद का दीदार होने की शहादत मिलने पर मुस्लिम इंतेजामिया कमेटी ने ऐलान किया कि जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी और जुलूसे मोहम्मदी पर्व 12 दिसम्बर को बड़ी ही शानो-शौकत के साथ मनाया जाएगा। इस मौके पर कई मौमीन भाइयों ने गले मिलकर एक दूजे को माहे रबीउल अव्वल की मुबारकबाद पेश की। मुस्लिम इंतेजामिया कमेटी के सदर मोहम्मद मंजूर कुरेशी ने बताया कि जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का महापर्व 12 दिसम्बर सोमवार को बड़ी ही शानो-शौकत के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर जुलूस-ए-मोहम्मदी व जश्न-ए-ईद मीलादुन्नबी मीलाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। नबी की अजीमो शान में पूर्व संध्या पर 11 दिसम्बर की रात्रि 8.30 बजे स्थानीय जामा मस्जिद व पीर अहमदशाह जीलानी मार्ग पर हिन्दुस्तान के मशहूर उलेमाओं द्वारा तकरीर व नात-ए-पाक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बाबा बनकर दरिंदा लूटता रहा बेटियों की आबरू , महीनों बाद खुला राज

यह भी पढ़े

Web Title-banners and posters released for Jashn-e-Eid Miladunnbi in barmer
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: banner, poster, released, jashn-e-eid miladunnbi, barmer, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, rajasthan hindi news, breaking news of rajasthan, news of rajasthan, hindi news in rajasthan, barmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved