• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बैंकिंग लोकपाल ने लगाया ग्राहक जागरूकता शिविर

Banking Ombudsman orgenised customer awareness camp at Mandi - Mandi News in Hindi

मंडी। बैंकिंग लोकपाल चंडीगढ़ ने हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक के सहयोग से शनिवार को मंडी में आम जनता के लिए एक दिवसीय ग्राहक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जेएल नेगी, बैंकिंग लोकपाल चंडीगढ़ ने की। कार्यक्रम में मंडी की अतिरिक्त उपायुक्त हरिकेश मीना, बैंकिंग लोकपाल कार्यालय के उपसचिव सतबीर सिंह बैनीवाल, हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष सतीश चावला और महाप्रबंधक एससी शर्मा के अलावा विभिन्न बैंकों के वरिष्ठ अधिकारियों व शाखा प्रबन्धकों ने हिस्सा लिया । जेएल नेगी ने अपने संबोधन में बैंकों से कहा कि ग्राहकों की बैंकिंग सेवाओं से संबन्धित शिकायतों को उचित प्राथमिकता दी जाये और उन्हें तुरंत हल किया जाए। उन्होंने बैंकिंग लोकपाल स्कीम.2006 की विस्तार से जानकारी दी और बताया कि एटीएम, जमा खातों, लोन खातों आदि में हो रहे अपराध, साइबर अपराध, जाली लॉटरी इत्यादि जैसे अपराधों से कैसे बचा जा सकता है। उन्होंने लोगों से कहा कि अगर फोन पर कोई आपसे आपके डेबिट क्रेडिट कार्ड की जानकारी मांगता है तो आप उन्हें यह जानकारी कभी ना दें, क्योंकि कोई भी बैंक कभी भी किसी ग्राहक से उनके डेबिट क्रेडिट कार्ड की जानकारी नहीं मांगता है। उन्होंने बताया कि आप कभी भी अपने एटीएम कार्ड क्रेडिट कार्ड का पिन अपने रिस्तेदारों व दोस्तों को भी न बताएं तथा उसका पिन कहीं पर भी लिख कर न रखें । नेगी ने बताया कि किसी को भी बैंकिंग सेवाओं से संबन्धित कोई शिकायत है तो वे तुरंत संबन्धित बैंक को अपनी शिकायत भेजें। अगर संबन्धित बैंक एक माह तक आपकी शिकायत का कोई उत्तर नहीं देता या आप बैंक के उत्तर से संतुष्ट नहीं है तो आप स्वयं अपनी शिकायत बैंकिंग लोकपाल, भारतीय रिज़र्व बैंक, सैक्टर 17 ए चंडीगढ़ को डाक द्वारा या ई-मेल भेज करें। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त हरिकेश मीना ने बैंकों से प्रशासन की क्या अपेक्षाएं हैं, इस बारे में विस्तार से चर्चा की । सतीश चावला ने बैंक के आंतरिक शिकायत निवारण तंत्र की विस्तृत जानकारी दी। यह भी पढ़े : रस्म की पाबंदी के बावजूद बैंक पहुंची दुल्हन, पर नहीं मिले ढाई लाख रुपए
यह भी पढ़े : अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICS

यह भी पढ़े

Web Title-Banking Ombudsman orgenised customer awareness camp at Mandi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: banking, ombudsman, orgenised, customer, awareness, camp, mandi, himachal news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, mandi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved