• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अटारी बॉर्डर पर 5 मार्च को लहराएगा सबसे ऊंचा तिरंगा

Attari border on March 5 at 360 feet the tallest flag flutter - Amritsar News in Hindi

अमृतसर। अटारी बॉर्डर पर लगाए जा रहे देश के सबसे ऊंचे 360 फुट के तिरंगे झंडे के चल रहे काम का निरीक्षण मंत्री अनिल जोशी ने किया। इस मौके पर उनके साथ बी.एस.एफ. के कमांडेंट पी.एस.भट्टी, आर.पी. सिंह मैनी, पार्षद सुखविंदर सिंह पिंटू, पार्षद अमन ऐरी, एस.ई. राजीव सेखड़ी, गायक हरविंदर सोहल, संजय मेहरा टीनू, संदीप खोसला, सुभाष अरोड़ा, एस.डी.ओ. बरजिंदर मोहन, जसप्रीत सिंह अरोड़ा आदि मौजूद थे । इस तिरंगे झंडे के पोल की ऊँचाई 360 फुट व 110 मीटर है। इसका वजन 55 टन है l इसका झंडा 120 x 80 फुट का है और इस पूरे प्रोजेक्ट पर लगभग 3.50 करोड़ रूपए का खर्च आएगा lइस तिरंगा को लगाने के लिए 30 x 30 का बेस बनाया गया है जिसकी गहराई 18 फुट की है और इस पर 360 फुट का पोल लगाया जा रहा है lजोशी ने पत्रकारों को बताया कि यह उनके लिए बहुत गर्व की बात है कि अटारी बॉर्डर पर देश का सबसे ऊंचा 360 फुट का तिरंगा लगाया जा रहा है जो कि देशवासियों और जवानों के जज्बे को दोगुना करेगा। यहाँ पर रोजाना हजारों की संख्या में आने वाले पर्यटकों को देश के लिए कुर्बान होने वाले शहीदों की याद दिलाएगा l उन्होंने बताया कि इसे यहाँ पर एक कार्यक्रम आयोजित कर 5 मार्च को लहराया जाएगा l यह तिरंगा लाहौर से भी दिखेगा जिसे देख कर दुश्मन कांप उठेगा और देशवासी इसे देखकर अपने आप में गौरव महसूस करेंगे lउन्होंने कहा कि इससे पहले अमृतसर स्थित अमृत आनंद पार्क में पंजाब का सबसे ऊंचा 170 फुट का तिरंगा लगाया गया है और अब यह देश का सबसे ऊंचा 360 फुट का तिरंगा अटारी बॉर्डर पर लगने जा रहा है और इसे 3 साल तक इसे लगाने वाली कंपनी मेन्टेन करेगी।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ आज भी याद दिलाता है अकबरी शान को तख्ते अकबरी]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Attari border on March 5 at 360 feet the tallest flag flutter
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: attari border on march 5 at 360 feet the tallest flag flutter, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, amritsar news, amritsar news in hindi, real time amritsar city news, real time news, amritsar news khas khabar, amritsar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved