• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लुटेरों ने तोड़ा बैंक का एटीएम, नगदी नहीं लूट सके

ATM robbers broke the bank, not to loot cash - Kapurthala News in Hindi

फगवाड़ा। एक तरफ फगवाड़ा में रात के समय नाईट डोमीनेशन के तहत पुलिस पैट्रोलिंग के दावे किए जा रहे है,दूसरी तरफ बेखौफ लुटेरे फगवाड़ा के जीटी रोड पर चाचोकी क्षेत्र में एक बैंक के एटीएम को तोड़ नकदी लूटने का प्रयास करते है। बेशक नकदी बच गई पर बैंक का पांच लाख का नुकसान हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरु कर दी है। जीटी रोड पर पंजाब एंड सिंध बैंक की शाखा के साथ एटीएम लगा है। बीती रात लुटेरो ने एटीएम के शटर के ताले तोड़ कर एटीएम का काफी नुकसान कर दिया,पर तोड़ फोड़ के बावजूद भी नकदी तक पहुंचने में सफल नही हुए। जब यह वारदात हुई एटीएम में करीब डेढ़ लाख रुपए की नक्दी थी। बैंक से सूचना मिलने पर मौके पर सिर्फ एक थानेदार पहुंचा जो बैंक को मीडिया से परहेज रखने की सलाह देता रहा। बैंक प्रबंधक अवतार सिंह ने बताया कि पुलिस को लिखित में शिकायत कर दी है तथा उच्चाधिकारियों को भी सुचित कर दिया है। बैंक का करीब पांच लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़े

Web Title-ATM robbers broke the bank, not to loot cash
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: atm, robbers, broke, bank, loot, cash in fahwada, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kapurthala news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved