• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

भाजपा प्रत्याशी पीयूष रंजन पर यौन शोषण का आरोप, बढ़ी मुश्किल

अमरीष मनीष शुक्ला,इलाहाबाद। भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा प्रत्याशियों की सूची जारी होते ही सियासी सरगर्मी के बीच राजनैतिक भूचाल सा आ गया है। एक तरफ भाजपा कार्यकर्ता मोर्चा खोले बैठे हैं तो दूसरी तरफ प्रत्याशियों का दामन दागदार हो रहा है। ताजा मामला इलाहाबाद से जुड़ा हुआ है। इलाहाबाद के करछना विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किये गये पीयूष रंजन निषाद पर एक महिला ने यौन शोषण समेत कई सनसनी खेज आरोप लगाये है। पीयूष रंजन व महिला की निजी ततस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है । एक वीडियो भी जारी करते हुये महिला ने यौन शोषण के आरोपों समेत अपनी जान को खतरा भी बताया है। अब आचार संहिता के उल्लंघन में भले ही रंजन न फंसे लेकिन महिला के आरोप बीजेपी प्रत्याशी की मुश्किल बढाने वाले हैं । महिला ने आरोप लगाया है कि पीयूष रंजन ने शादी के नाम पर उसका यौन शोषण किया और अब जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस आरोप से संबंधित वीडियो भी सोशल मीडिया पर जारी किया गया है । प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला का नाम किरण वर्मा है और लखनऊ के एक फ्लैट में पीयूष के साथ निजी जीवन व्यतीत कर रही थी ।

[@ UP ELECTION: चुनावी दंगल में एक राजा और उसकी दो रानियां]

यह भी पढ़े

Web Title-alleged sexual abuse on BJP candidate Piyush Ranjan in allahabad
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: alleged, sexual abuse, bjp candidate, piyush ranjan, allahabad, up election , up election 2017 , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, allahabad news, allahabad news in hindi, real time allahabad city news, real time news, allahabad news khas khabar, allahabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved