भाजपा प्रत्याशी पीयूष रंजन पर यौन शोषण का आरोप, बढ़ी मुश्किल

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 25 जनवरी 2017, 5:56 PM (IST)

अमरीष मनीष शुक्ला,इलाहाबाद। भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा प्रत्याशियों की सूची जारी होते ही सियासी सरगर्मी के बीच राजनैतिक भूचाल सा आ गया है। एक तरफ भाजपा कार्यकर्ता मोर्चा खोले बैठे हैं तो दूसरी तरफ प्रत्याशियों का दामन दागदार हो रहा है। ताजा मामला इलाहाबाद से जुड़ा हुआ है। इलाहाबाद के करछना विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किये गये पीयूष रंजन निषाद पर एक महिला ने यौन शोषण समेत कई सनसनी खेज आरोप लगाये है। पीयूष रंजन व महिला की निजी ततस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है । एक वीडियो भी जारी करते हुये महिला ने यौन शोषण के आरोपों समेत अपनी जान को खतरा भी बताया है। अब आचार संहिता के उल्लंघन में भले ही रंजन न फंसे लेकिन महिला के आरोप बीजेपी प्रत्याशी की मुश्किल बढाने वाले हैं ।

महिला ने आरोप लगाया है कि पीयूष रंजन ने शादी के नाम पर उसका यौन शोषण किया और अब जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस आरोप से संबंधित वीडियो भी सोशल मीडिया पर जारी किया गया है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला का नाम किरण वर्मा है और लखनऊ के एक फ्लैट में पीयूष के साथ निजी जीवन व्यतीत कर रही थी ।


[@ UP ELECTION: चुनावी दंगल में एक राजा और उसकी दो रानियां]

किरण के अनुसार पीयूष रंजन के कई महिलाओ के साथ अवैध संबंध है और वह उसकी दूसरी पत्नी है। लखनऊ के जिस फ्लैट में वह पीयूष के साथ रहती थी वहां की कई निजी तस्वीर भी किरण ने जारी की है। किरण ने कई बीजेपी नेताओं के भी फ्लैट पर आना जाने का खुलासा किया है।


[@ पत्नी ने लगाई डांट तो पति ने दे दिया तलाक]

मालूम हो कि पेशे से प्रापर्टी डीलर पीयूष रंजन पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन अब पीयूष के भाजपा उम्मीदवार घोषित होते ही एक सनसनीखेज वीडियो व तस्वीरें वायरल हुई है। जिसमे उनपर ताबड़तोड़ आरोप लगे हैं। इस मामले में भाजपा कार्यकारिणी क्या एक्शन लेगी यह देखना दिलचस्प होगा । फिलहाल अब राजनैतिक दलों के निशाने पर रंजन और भाजपा होगी। इसे चुनावी मुद्दा भी बनाने का भी प्रयास किया जाना तय है। ऐसे में भाजपा का रूख देखना अहम होगा।

[@ EXCLUSIVE: क्या धरतीपुत्र की पकड़ अपने ही शिष्यों पर कमजोर पड़ गई है ?]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]