• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 3

अखिलेश की खरी-खरी,तलवार भेंट की है,तो उसे चलाएंगे ही...

जताया दुबारा सत्ता में आने का भरोसा अखिलेश ने भरोसा जताया कि समाजवादी पार्टी को आगामी विधानसभा में जीत हासिल होगी और उनकी ही पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा, यूपी का आगामी विधानसभा चुनाव देश के सियासी भविष्य को तय करेगा। मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि हम दुबारा सत्ता में आएंगे और सांप्रदायिक ताकतों को कामयाब नहीं होने देंगे। अखिलेश ने साफ किया कि वह विकास के एजेंडे पर ही चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि तरक्की के रास्ते के अलावा लोगों की भलाई का और कोई तरीका नहीं हैं। अखिलेश ने कहा, समाजवादी पार्टी को कभी कंप्यूटर विरोधी कहा जाता था, लेकिन आज हम लैपटॉप और स्मार्टफोन बांट रहे हैं। समाजवादी विचारधारा ही हर वर्ग के लोगों को आगे बढ़ाएगी। विकास के रास्ते पर चलकर ही लोगों की जिंदगी बदलेगी। समारोह में मुलायम, अखिलेश, शिवपाल समेत पार्टी के दिग्गज नेता और अन्य पार्टियों के आए कद्दावर नेता मौजूद हैं। इससे पहले शिवपाल ने अखिलेश के प्रति वफादारी जताने की कोशिश की, वहीं उन्हें सुनाया भी खूब जमकर। शिवपाल ने सार्वजनिक मंच से अखिलेश पर जमकर निशाना साधा। यहां तक कि अखिलेश समर्थक एक नेता को धक्का देकर माइक से हटा दिया।
मुझे सीएम नहीं बनना
अपने स्वागत भाषण में शिवपाल यादव ने कहा, ‘अखिलेश जी का हम स्वागत करते हैं, मुख्यमंत्री के तौर पर उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है, पर मैंने भी उसमें सहयोग किया। मैं इतना कहना चाहता हूं कि जो जिम्मेदारी आपने मुझे दी, उसमें अच्छा काम हुआ। मुझे सीएम नहीं बनना, कभी नहीं बनना, कोई भी त्याग करने को तैयार हूं। खून मांगोगे तो खून भी दे देंगे, कितना भी अपमान कर लो, मैं जानता हूं कि मैंने अच्छा काम किया है।’ शिवपाल ने इस मौके पर कहा, नेताजी की मेहनत और संघर्ष के कारण ही पार्टी तीन बार सत्ता में आई। उन्होंने कहा, मेरे विभागों में आपसे कम अच्छा काम नहीं हुआ है। हम लोगों के बीच कुछ घुसपैठिए घुस गए हैं। अखिलेश यादव मेरा चाहे जितना अपमान कर लेना। मैं सब बर्दाश्त कर लूंगा, लेकिन नेता जी का अपमान, मैं क्या पूरा प्रदेश और समाजवादी पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी।
यह भी पढ़े :प्रत्यूषा बनर्जी की आखिरी कॉल में खुलासा, बेचने नहीं...
यह भी पढ़े :13 साल में पहली बार भारतीय सेना ने इस हथियार से छुडाए पाक के छक्के

यह भी पढ़े

Web Title-Akhilesh yadav target on shivpal in SP silver jubilee ceremony
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sp silver jubilee, akhilesh yadav, target on shivpal yadav, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news in hindi, akhilesh yadav target on shivpal in sp silver jubilee ceremony
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved