लखनऊ। लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में समाजवादी पार्टी शनिवार को अपना रजत
जयंती समारोह मना रही है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश
यादव और उनके चाचा शिवपाल यादव के बीच टकराव शनिवार को एक बार फिर खुलकर
सामने आ गया।
शिवपाल ने अपने भाषण के दौरान अखिलेश यादव पर जमकर वार किया
और कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री का पद नहीं चाहिए और जरूरत पडऩे पर वह अपना
खून भी देने के तैयार हैं। शिवपाल के बाद जब अखिलेश ने माइक संभाला तो
उन्होंने भी पलटवार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अखिलेश ने कहा कि पार्टी
में कुछ लोग सुनेंगे, लेकिन सब बिगडऩे के बाद। उन्होंने कहा कि जब उन्हें
तलवार भेंट की गई है, तो वह उसे चलाएंगे ही।
लखनऊ के जनेश्वर पार्क में
आयोजित पार्टी के रजत जयंती समारोह में अखिलेश ने राममनोहर लोहिया के एक
बयान का सहारा लेकर पलटवार किया। उन्होंने कहा, लोहिया जी ने कहा था कि लोग
सुनेंगे जरूर, लेकिन मेरे मरने के बाद। मैं दूसरे शब्दों में कह रहा हूं
कि लोग समाजवादी पार्टी की सुनेंगे जरूर, लेकिन पार्टी के बिगडऩे के बाद।
इशारों में अपने दर्द को बयां करते हुए अखिलेश ने कहा कि आप लोग मुझे तलवार
भेंट करते हो, लेकिन चाहते हो कि तलवार चलाऊ नहीं। विचारधारा को बचाने के
लिए तलवार चलानी जरूरी है।
मैं परीक्षा देने को तैयार
अखिलेश
ने कहा, नेताजी ने यह पार्टी बहुत संघर्ष और खून-पसीना बहाकर बनाई है, मैं
उन्हें धन्यवाद करता हूं। हमने काफी लंबा रास्ता तय किया है और अब हम
समाजवादी पार्टी को नए स्तर पर ले जाएंगे, हमें साथ मिलकर यह काम करना
होगा। किसी को परीक्षा देने की जरूरत नहीं है, किसी को परीक्षा देनी है, तो
मैं तैयार हूं।
यह भी पढ़े :RJ से छेड़खानी, कहा अब इलाहाबाद में काम नहीं करूंगी, DM ने रोका, SEE PIC
यह भी पढ़े :चायवाले के बाद अब तरकारीवाली का दीवाना हुआ सोशल मीडिया
जताया दुबारा सत्ता में आने का भरोसा
अखिलेश ने भरोसा जताया कि
समाजवादी पार्टी को आगामी विधानसभा में जीत हासिल होगी और उनकी ही पार्टी
की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा, यूपी का आगामी विधानसभा चुनाव देश के सियासी
भविष्य को तय करेगा। मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि हम दुबारा सत्ता में
आएंगे और सांप्रदायिक ताकतों को कामयाब नहीं होने देंगे। अखिलेश ने साफ
किया कि वह विकास के एजेंडे पर ही चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि तरक्की
के रास्ते के अलावा लोगों की भलाई का और कोई तरीका नहीं हैं। अखिलेश ने
कहा, समाजवादी पार्टी को कभी कंप्यूटर विरोधी कहा जाता था, लेकिन आज हम
लैपटॉप और स्मार्टफोन बांट रहे हैं। समाजवादी विचारधारा ही हर वर्ग के
लोगों को आगे बढ़ाएगी। विकास के रास्ते पर चलकर ही लोगों की जिंदगी बदलेगी।
समारोह
में मुलायम, अखिलेश, शिवपाल समेत पार्टी के दिग्गज नेता और अन्य पार्टियों
के आए कद्दावर नेता मौजूद हैं। इससे पहले शिवपाल ने अखिलेश के प्रति
वफादारी जताने की कोशिश की, वहीं उन्हें सुनाया भी खूब जमकर। शिवपाल ने
सार्वजनिक मंच से अखिलेश पर जमकर निशाना साधा। यहां तक कि अखिलेश समर्थक एक
नेता को धक्का देकर माइक से हटा दिया।
मुझे सीएम नहीं बनना
अपने
स्वागत भाषण में शिवपाल यादव ने कहा, ‘अखिलेश जी का हम स्वागत करते हैं,
मुख्यमंत्री के तौर पर उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है, पर मैंने भी उसमें
सहयोग किया। मैं इतना कहना चाहता हूं कि जो जिम्मेदारी आपने मुझे दी,
उसमें अच्छा काम हुआ। मुझे सीएम नहीं बनना, कभी नहीं बनना, कोई भी त्याग
करने को तैयार हूं। खून मांगोगे तो खून भी दे देंगे, कितना भी अपमान कर लो,
मैं जानता हूं कि मैंने अच्छा काम किया है।’ शिवपाल ने इस मौके पर कहा,
नेताजी की मेहनत और संघर्ष के कारण ही पार्टी तीन बार सत्ता में आई।
उन्होंने कहा, मेरे विभागों में आपसे कम अच्छा काम नहीं हुआ है। हम लोगों
के बीच कुछ घुसपैठिए घुस गए हैं। अखिलेश यादव मेरा चाहे जितना अपमान कर
लेना। मैं सब बर्दाश्त कर लूंगा, लेकिन नेता जी का अपमान, मैं क्या पूरा
प्रदेश और समाजवादी पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी।
यह भी पढ़े :प्रत्यूषा बनर्जी की आखिरी कॉल में खुलासा, बेचने नहीं...
यह भी पढ़े :13 साल में पहली बार भारतीय सेना ने इस हथियार से छुडाए पाक के छक्के
अखिलेश पर सीधे-सीधे निशाना
शिवपाल ने कहा, ‘कुछ लोगों को पद
भाग्य से मिल जाता है, कुछ लोगों को मेहनत से मिलता है और कुछ लोगों को
विरासत में मिल जाता है। वहीं, कुछ लोगों को जिंदगी भर काम करने के बाद भी
कुछ नहीं मिलता। आज भी हम जानते है कि इस सरकार में बहुत लोग उपेक्षित हैं
और कुछ लोगों ने जरा सी चापलूसी करके पूरा मजा ले लिया, जिन्होंने जान दे
दी, उन्हें कुछ नहीं मिला।’ शिवपाल ने कहा कि अगर नेता जी का अपमान होगा तो
समाजवादी पार्टी के लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, ‘कोई भी
कुर्बानी देनी पड़े, हम हमेशा नेता जी आज्ञा का पालन करेंगे। हम लोगों के
बीच घुसपैठिये घुस गए हैं, जो ऐसा माहौल पैदा करते हैं। उनसे सावधान रहने
की जरूरत है।’ शिवपाल ने मंत्री रहते हुए किए गए अपने कामों का भी जिक्र
किया और आरोप लगाया कि अधिकारियों ने उनके काम में रोड़े अटकाए।
मंच पर दिखी तनातनी
कार्यक्रम
की औपचारिक शुरुआत से पहले मंच पर भी अखिलेश और शिवपाल के समर्थकों के बीच
तनातनी देखने को मिली। अखिलेश ने पार्टी से बर्खास्त किए गए नेताओं को
अपनी रथयात्रा की तैयारी में लगाया था। शिवपाल ने भी अखिलेश द्वारा
बर्खास्त मंत्रियों ओम प्रकाश सिंह, नारद राय और शादाम फातिमा को कार्यक्रम
के मंच की कमान सौंपी। मंच से जब अखिलेश समर्थक एक नेता जावेद अखिलेश की
शान में कसीदे पढ़ रहे थे तो शिवपाल ने उनको धकेल कर माइक से हटा दिया।
इसके बाद हंगामा शुरू हो गया तो शिवपाल ने उन्हें अनुशासन में रहने की
नसीहत दी।
यह भी पढ़े :प्रत्यूषा बनर्जी की आखिरी कॉल में खुलासा, बेचने नहीं...
यह भी पढ़े :बाइक सवार इस तरह तोड़ ले गए चेन, देखें फुटेज...