• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

अखिलेश की खरी-खरी,तलवार भेंट की है,तो उसे चलाएंगे ही...

लखनऊ। लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में समाजवादी पार्टी शनिवार को अपना रजत जयंती समारोह मना रही है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल यादव के बीच टकराव शनिवार को एक बार फिर खुलकर सामने आ गया। शिवपाल ने अपने भाषण के दौरान अखिलेश यादव पर जमकर वार किया और कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री का पद नहीं चाहिए और जरूरत पडऩे पर वह अपना खून भी देने के तैयार हैं। शिवपाल के बाद जब अखिलेश ने माइक संभाला तो उन्होंने भी पलटवार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अखिलेश ने कहा कि पार्टी में कुछ लोग सुनेंगे, लेकिन सब बिगडऩे के बाद। उन्होंने कहा कि जब उन्हें तलवार भेंट की गई है, तो वह उसे चलाएंगे ही। लखनऊ के जनेश्वर पार्क में आयोजित पार्टी के रजत जयंती समारोह में अखिलेश ने राममनोहर लोहिया के एक बयान का सहारा लेकर पलटवार किया। उन्होंने कहा, लोहिया जी ने कहा था कि लोग सुनेंगे जरूर, लेकिन मेरे मरने के बाद। मैं दूसरे शब्दों में कह रहा हूं कि लोग समाजवादी पार्टी की सुनेंगे जरूर, लेकिन पार्टी के बिगडऩे के बाद। इशारों में अपने दर्द को बयां करते हुए अखिलेश ने कहा कि आप लोग मुझे तलवार भेंट करते हो, लेकिन चाहते हो कि तलवार चलाऊ नहीं। विचारधारा को बचाने के लिए तलवार चलानी जरूरी है।
मैं परीक्षा देने को तैयार
अखिलेश ने कहा, नेताजी ने यह पार्टी बहुत संघर्ष और खून-पसीना बहाकर बनाई है, मैं उन्हें धन्यवाद करता हूं। हमने काफी लंबा रास्ता तय किया है और अब हम समाजवादी पार्टी को नए स्तर पर ले जाएंगे, हमें साथ मिलकर यह काम करना होगा। किसी को परीक्षा देने की जरूरत नहीं है, किसी को परीक्षा देनी है, तो मैं तैयार हूं।
यह भी पढ़े :RJ से छेड़खानी, कहा अब इलाहाबाद में काम नहीं करूंगी, DM ने रोका, SEE PIC
यह भी पढ़े :चायवाले के बाद अब तरकारीवाली का दीवाना हुआ सोशल मीडिया

यह भी पढ़े

Web Title-Akhilesh yadav target on shivpal in SP silver jubilee ceremony
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sp silver jubilee, akhilesh yadav, target on shivpal yadav, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved