• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मोदी खुद पलायन करके आए हैं: अखिलेश

Akhilesh attacked on narender Modi in muzaffarnagar - Muzaffarnagar News in Hindi

मुजफ्फरनगर | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि वह खुद गुजरात से पलायन करके यहां आए हैं। मुजफ्फरनगर के खतौली में रैली को संबोधित करते हुए अखिलेश ने यह बात कही।
नोटबंदी पर अखिलेश यादव ने कहा, एक महिला ने लाइन में लगे-लगे बच्चे को जन्म दिया। उन्होंने बच्चे का नाम खजांची रख दिया था। मैंने उस गरीब परिवार को बुलाया और 2 लाख रुपये की मदद दी।

उन्होंने कहा, भाजपा कहती है कि सरकार बनने पर पलायन सेना बनाएंगे। भाजपा के ही कितने नेता पलायन करके आए हैं। प्रधानमंत्री मोदी खुद पलायन करके आए हैं। वह पहले गुजरात से उत्तर प्रदेश आए फिर दिल्ली चले गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा कहीं लड़ाई में नहीं है। वह लड़ाई से पूरी तरह बाहर हो गई है। पहले थोड़ा बहुत भ्रम था कि उप्र में सरकार किसकी बनेगी, लेकिन अब सपा-कांग्रेस के साथ आने से पूरी तरह से साफ हो गया है कि सरकार सपा-कांग्रेस गठबंधन की बनेगी।

अखिलेश यादव ने कहा, "कई लोग कहते हैं कि कांग्रेस को इतनी ज्यादा सीटें क्यों दे दीं। मैं कहता हूं कि दिल बड़ा होना चाहिए और हम लोग कंजूस नहीं हैं। अगर एक बार फिर से सपा-कांग्रेस की सरकार बनेगी तो नेताजी का सम्मान ही सबसे ज्यादा बढ़ेगा।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये चुनाव न सिर्फ उप्र का चुनाव है, बल्कि पूरे देश का चुनाव है। ये देश का भविष्य बनाएगा।

आईएएनएस

[@ खासखबर EXCLUSIVE: यूपी इलेक्शन में क्या गुल खिलाएगा डिजिटल वॉर ?]

[@ 2017 बजट की बड़ी बातें पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Akhilesh attacked on narender Modi in muzaffarnagar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: akhilesh yadav, attacked, narender modi, muzaffarnagar, up election , up election 2017, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, muzaffarnagar news, muzaffarnagar news in hindi, real time muzaffarnagar city news, real time news, muzaffarnagar news khas khabar, muzaffarnagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved