• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अग्रवाल वैश्य समाज की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 23 फरवरी को पानीपत में : प्रेम बंसल

Agrawal Vaishya Samaj state executive meeting will be held on 23 February in Panipat: Prem Bansal - Jhajjar News in Hindi

बहादुरगढ़। अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा की प्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक 23 फरवरी 2025 को पानीपत में आयोजित की जाएगी। अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश सचिव प्रेम बंसल ने कहा कि समाज की बैठक 23 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला की अध्यक्षता व पानीपत के अध्यक्ष मोहन लाल गर्ग के मुख्य अतिथि में पानीपत में होनी सुनिश्चित हुई है। इस बैठक में प्रदेश के सभी पदाधिकारी, विधानसभा के अध्यक्ष, जिला के अध्यक्ष व लोकसभा के अध्यक्ष, महिला व युवा इकाई के पदाधिकारी भी शिरकत करेंगे। बैठक का आयोजन चंद्रमा कक्ष, गोशाला धर्मशाला निकटतम गोहाना मोड़, जीटी रोड, पानीपत में होगी। सिंगला ने कहा कि इससे पहले भी अग्रवाल वैश्य समाज की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक अयोध्या में आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला की अध्यक्षता में भाग लिया गया था। राजेश सिंगला ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला के नेतृत्व में आगामी चुनावों में अपनी टिकटों की मांग को राजनीतिक दलों के सामने रखेगा। संगठन के लक्ष्यों की पूर्ति करने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में महिलाओं एवं युवतियों सहित युवाओं को जोड़ा जा रहा है राजेश सिंगला ने बताया कि बैठक की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
अग्रवाल वैश्य समाज ज्यादा से ज्यादा राजनीतिक रूप से मजबूत बनने के लिए सभी दलों में अपनी भागेदारी को लगातार बढ़ा रहा है। बैठक में सगठन के विभिन्न मुद्दों पर मंथन किया जाएगा साथ ही दिल्ली चुनावों में वैश्य उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए भी रणनीति बनाई जाएगी। बैठक में अग्रवाल वैश्य समाज के इस वर्ष के नए कार्यक्रमों को लेकर भी विचार विमर्श किया जाएगा व नए आयाम स्थापित करने के लिए कुछ नए लक्ष्य भी निर्धारित कर सकते हैं। - खासखबर नेटवर्क

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Agrawal Vaishya Samaj state executive meeting will be held on 23 February in Panipat: Prem Bansal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bahadurgarh, aggarwal vaishya samaj haryana, state executive meeting, panipat, state secretary prem bansal, state president ashok buwaniwala, chief guest panipat president mohan lal garg, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jhajjar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved