बहादुरगढ़। अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा की प्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक 23 फरवरी 2025 को पानीपत में आयोजित की जाएगी। अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश सचिव प्रेम बंसल ने कहा कि समाज की बैठक 23 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला की अध्यक्षता व पानीपत के अध्यक्ष मोहन लाल गर्ग के मुख्य अतिथि में पानीपत में होनी सुनिश्चित हुई है।
इस बैठक में प्रदेश के सभी पदाधिकारी, विधानसभा के अध्यक्ष, जिला के अध्यक्ष व लोकसभा के अध्यक्ष, महिला व युवा इकाई के पदाधिकारी भी शिरकत करेंगे। बैठक का आयोजन चंद्रमा कक्ष, गोशाला धर्मशाला निकटतम गोहाना मोड़, जीटी रोड, पानीपत में होगी। सिंगला ने कहा कि इससे पहले भी अग्रवाल वैश्य समाज की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक अयोध्या में आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला की अध्यक्षता में भाग लिया गया था।
राजेश सिंगला ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला के नेतृत्व में आगामी चुनावों में अपनी टिकटों की मांग को राजनीतिक दलों के सामने रखेगा। संगठन के लक्ष्यों की पूर्ति करने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में महिलाओं एवं युवतियों सहित युवाओं को जोड़ा जा रहा है राजेश सिंगला ने बताया कि बैठक की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
अग्रवाल वैश्य समाज ज्यादा से ज्यादा राजनीतिक रूप से मजबूत बनने के लिए सभी दलों में अपनी भागेदारी को लगातार बढ़ा रहा है। बैठक में सगठन के विभिन्न मुद्दों पर मंथन किया जाएगा साथ ही दिल्ली चुनावों में वैश्य उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए भी रणनीति बनाई जाएगी। बैठक में अग्रवाल वैश्य समाज के इस वर्ष के नए कार्यक्रमों को लेकर भी विचार विमर्श किया जाएगा व नए आयाम स्थापित करने के लिए कुछ नए लक्ष्य भी निर्धारित कर सकते हैं। - खासखबर नेटवर्क
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे